BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• N/A • गोरखपुर / चरगांवा • 03-11-2025

राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज के जाबांज की ज़िद और जीत का जश्न

 सुनील मणि त्रिपाठी, RNN न्यूज़ गोरखपुर। “हजार बर्फ गिरे लाख आँधियाँ उठें, वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं।” मशहूर शायर, साहिर लुधियानवी का ये शेर उन जांबाजों के नाम एक सलामी है, जो अपने जुनून को जिंदा रखने की खातिर जी जान लगा देते हैं। हजार आंधियों, लाख कांटों पे चलकर ये जाबांज एक दिन आखिरकार खिलकर सामने आते हैं तो फिर पूरी दुनिया उनका स्वागत और उनकी हौसला आफजाई करती है। ऐसा ही एक उदाहरण शहर के शिक्षण संस्थानों में एक मिसाल, पीएम श्री राजकीय जुबिली इण्टर कालेज, के छात्र सत्यम पाल ने 1 नवंबर से 5 नवंबर तक पानीपत, हरियाणा में चल रही 69वीं माध्यमिक विद्यालयी 19 वर्षीय फ्री स्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 125 किलोग्राम भार बालक वर्ग में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्र स्तर पर राज्य, जनपद और विद्यालय का नाम रोशन कर प्रस्तुत किया है। अत्यंत सामान्य परिवार में जन्में सत्यम विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र हैं जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों और जिद को जिंदा रखा और आज देशभर में पूरे राज्य का और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।       

 बोले अतिथि

 सत्यम की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए सप्तम् मंडल, गोरखपुर के संयुक्त शिक्षा निदेशक, सतीश सिंह ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जुबिली विद्यालय के छात्रों ने पिछली एक वर्ष से हर बार सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के गौरव में वृद्धि की है।

 डीआईओएस ने दी बधाई

देश भर में विद्यालय की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, गोरखपुर, डॉ. अमरकांत सिंह ने कहा कि सत्यम की इस ऐतिहासिक जीत ने जुबिली के 150सौ वर्ष की यात्रा में चार चांद लगाते हुए इसे अविस्मरणीय बनाया है।               

 प्रधानाचार्य हुए गदगद

अवसर पर सत्यम, उनके माता-पिता, संपूर्ण जनपद एवं विद्यालय की इस जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के शीर्ष नेतृत्वकर्ता, प्रधानाचार्य, डॉ. विश्व प्रकाश सिंह ने कहा कि नितांत सौम्य स्वभाव के आज्ञाकारी सत्यम ने कुश्ती के क्षेत्र में हमेशा एक योद्धा की भांति प्रदर्शन कर अपनी जिद और जुनून को जीत में बदला है। बीते दिनों प्रधानाचार्य ने डिस्कस थ्रो में एक खिलाड़ी के जज्बे को देखते हुए उसकी हौसला आफजाई में परिसर में ही डिस्कस थ्रो का एक प्लेटफॉर्म बनवाया जिस पर आज इस खेल में रुचि रखने वाले अनेक विद्यार्थी प्रतिदिन अपना अभ्यास व प्रदर्शन करते हैं।                        

हौसला आफजाई                   

विद्यालय में व्यायाम एवं क्रीड़ा के क्षेत्र में अपनी शत-प्रतिशत भूमिका का निर्वहन, खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं उनका भावनात्मक संबल बनकर खड़े रहने वाले शिक्षक, डॉ. अरुणेंद्र राय ने इस अद्भुत सफलता पर सत्यम को विशेष बधाईयां दीं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण ने भी सत्यम पाल के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस