BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / चरगांवा • 10-04-2026

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल ने मनाया वर्ल्ड हेल्थ डे

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल ने मनाया वर्ल्ड हेल्थ डे

गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में समय के साथ-साथ शिक्षा में हुए बदलाव को अपने शैक्षिक वातावरण में समाहित कर आज इलाके में शैक्षिक गुणवत्ता का प्रतिमान बन चुके एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और उनके पर्यावरणीय ज्ञान को लेकर भी खासा संजीदा रहता है। इस क्रम में जंगल धूषण स्थित स्कूल की शाखा में वर्ल्ड हेल्थ डे को समारोहपूर्वक मनाया गया। छात्र-छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता इलाहीबाग स्वास्थ्य केंद्र पर बतौर मेडिकल आफिसर तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरुण कुमार वर्मा मौजूद रहे।

अपने सम्बोधन में डॉ वर्मा ने बताया कि कैसी दिनचर्या अपनाकर हम अपने स्वास्थ्य को और बेहतर रख सकते हैं।  

इस महत्वपूर्ण सत्र में उन्होने शारीरिक तंदुरुस्ती यानि फिजिकल फिटनेस, संतुलित आहार, पानी पीने की आवश्यक मात्रा, व्यक्तिगत सफाई और मानसिक स्वास्थ्य जैसे आवश्यक बिन्दुओं पर भी प्रकाश डाला। साथ ही दैनिक व्यायाम, अपेक्षित नींद, हाथों की सफाई, जंकफूड से दूरी जैसे स्वस्थ रहने के आदतों को अपनाने के लिए बच्चों और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। डॉ वर्मा ने सामान्य बीमारियों से बचाव और स्वस्थ रहने के कुछ नित्य अपनाने जा सक्ने वाले तरीके भी बताए। इस अति जीवनोपयोगी जानकारियों वाले सत्र में प्रतिभागी शिक्षकों और छात्रों ने डा॰वर्मा से स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं के बारे में जानकारी भी ली।

स्कूल के कोआर्डिनेटर राहुल कुमार ने इस अवसर पर डॉ वर्मा को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनके मूल्यवान समय योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के अतिथि संयोजन की ज़िम्मेदारी गणित शिक्षक मयंक दुबे ने निभाई।    

 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस