BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Gorakhpur AIIMS, Cervical cancer • गोरखपुर / चरगांवा • 10-01-2026

सर्वाइकल कैंसर किसी भी महिला को हो सकता है:गोरखपुर एम्स डॉक्टर चला रहे जागरूकता अभियान, पैप जांच पर जोर

गोरखपुर एम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों और हर तीन साल पर पैप जांच कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभाग द्वारा महिलाओं को पैप जांच की प्रक्रिया भी समझाई जा रही है। बताया गया कि यह एक दर्दरहित प्रक्रिया है, जिसके परिणाम जल्द मिल जाते हैं। यदि जांच में सर्वाइकल कैंसर की पुष्टि होती है, तो तत्काल उपचार शुरू किया जाता है।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. शिखा सेठ ने बताया कि जनवरी माह को विश्वभर में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सही जानकारी देना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि कई महिलाएं शर्म के कारण अपनी समस्या नहीं बतातीं, जिससे रोग बढ़ने पर उपचार मुश्किल हो जाता है।

एडिशनल प्रोफेसर डॉ. आराधना सिंह ने जानकारी दी कि भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक है। उन्होंने इस आम धारणा को गलत बताया कि यह केवल शादीशुदा या अधिक उम्र की महिलाओं को होता है। डॉ. सिंह के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के कारण होता है, जो यौन संपर्क से फैलता है। इसलिए यौन संपर्क में आई किसी भी महिला को इसका खतरा हो सकता है, चाहे वह शादीशुदा हो या नहीं। डॉ. आराधना सिंह ने सलाह दी कि 25 वर्ष या इससे अधिक उम्र की महिलाओं को नियमित रूप से पैप जांच करानी चाहिए। यह जांच रोग के शुरुआती बदलावों का पता लगा लेती है, जिससे उपचार पूरी तरह सफल और आसान हो जाता है।

 

Image Source Here...

गोरखपुर एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि देश में हर आठ मिनट में एक महिला की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर के कारण होती है। समस्या यह है कि शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण बहुत हल्के या बिल्कुल नहीं होते इसलिए समय पर जांच न होने से इसका पता देर से चलता है। आंकड़े बताते हैं कि हर 53 महिलाओं में से एक महिला को जीवन में कभी न कभी सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा रहता है। सभी का जागरूक होना जरूरी है। पुरुषों को भी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जांच को प्रेरित करना चाहिए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस