BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Chandigarh, University, scholarship • गोरखपुर / चरगांवा • 07-02-2026

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने गोरखपुर में 50 करोड़ की स्कॉलरशिप प्रोग्राम किया लांच, एंट्रेंस टेस्ट के लिए 7 फरवरी से ही आवेदन

रूरल न्यूज नेटवर्क। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने शनिवार को गोरखपुर में एक 50 करोड़ की स्कॉलरशिप प्रोग्राम लांच किया। इस पहल से गोरखपुर और आस-पास के स्टूडेंट्स को पढाई के लिए बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी।

स्कॉलरशिप के लिए स्टूडेंट्स एक कॉमन इंट्रेंस टेस्ट देंगे। उस टेस्ट में मिले मार्क्स के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी होगी। यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम पूरे एक साल के कोर्स फीस का 15 परसेंट से शुरू होगा और 100 परसेंट तक दिया जाएगा। यह पर्सेंटेज स्टूडेंट्स के मार्क्स और कुछ क्राइटेरिया पर निर्धारित होंगे।

ऐसे करें आवेदन

इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए स्टूडेंट्स को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल https://cucet.cuchd.in पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। उसके बाद एग्जाम देना होगा। एग्जाम में मिले मार्क्स के अनुसार ही उसे स्कॉलरशिप मिलेगी।

खास बात यह है कि स्टूडेंट्स की सुविधा को देखते हुए यह एग्जाम ऑनलाइन करवाया जाएगा, ताकि कहीं से भी एग्जाम दिया जा सके। एंट्रेंस टेस्ट के लिए 7 फरवरी से ही आवेदन किया जा सकता है। यह पोर्टल मई महीने तक खुले रहने की संभावना है।

अच्छा परफॉर्म करने पर हर साल मिलेगा लाभ

 इस स्कॉलरशिप को एक बार हासिल करने वाला स्टूडेंट्स अगर पहले साल अपने कोर्स के एग्जाम में 75 प्रतिशत तक का रिजल्ट बनाता है, तो उसे आगे के अन्य वर्षों के लिए भी स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।

अब तक 2,000 स्टूडेंट्स को मिली स्कॉलरशिप

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के प्रो वाइस चांसलर डॉ थिपेंद्र पी सिंह, ने बताया कि सीयूसीईटी 2026 स्कॉलरशिप योजना ने अपने पहले ही शैक्षणिक सत्र में प्रभावशाली परिणाम दिए हैं। योजना के तहत अब तक 2,000 से अधिक छात्रों को करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जा चुकी है।

Image Source Here...

उन्होंने कहा कि सीयूसीईटी का उद्देश्य फाइनेंशियल बैरियर्स कम करना, एकेडमिक आकांक्षाओं को सपोर्ट करना और प्रदेश के युवाओं के लिए एआई-बेस्ड शिक्षा रोजगार के नए अवसर तैयार करना है।

उन्होंने बताया- गोरखपुर में इस प्रोग्राम को लांच करने का उदेश्य यही है कि पूर्वांचल के स्टूडेंट्स को दिल्ली, बैंगलोर या गुड़गांव जैसे बड़े शहरों की भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी उन्हें पास में ही बेहतरीन हायर एजुकेशन का अवसर मिलेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:32
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा