Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Chief Minister, Rapti Eco Park • गोरखपुर / चरगांवा • 23-04-2026

मुख्यमंत्री ने राप्ती इको पार्क का किया उद्घाटन, 5 करोड की लागत से 4 एकड़ में हुआ निर्माण कार्य, शेर के साथ खिंचवाई फोटो

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राप्ती ईको पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने रवि किशन के पत्नी के पैर छूने वाले बयान पर उनकी चुटकी ली। सीएम योगी ने मंच से लोगों से कहा- आपने गोरखपुर के सांसद का भाषण सुना ही होगा, लेकिन क्या आप उनके बताए आचरण को अपना भी रहे हैं या नहीं? यह सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग मुस्कुरा उठे।

उद्घाटन के बाद सीएम योगी ने ई-कार्ट से पार्क का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पार्क में बने शेर के साथ फोटो खिंचवाई। यह तस्वीर रवि किशन ने अपने मोबाइल फोन से ली और फिर सीएम योगी को दिखाया।

  1. Image Source Here...

राप्ती ईको पार्क को करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से 40 एकड़ में बनाया गया है। पहले यहां पर कूड़े का बड़ा ढेर हुआ करता था। पार्क में लोगों के लिए वॉकिंग ट्रैक और फुटपाथ बनाए गए हैं। अब लोग सुबह-शाम सैर की जा सकती है। योग और ध्यान के लिए अलग जगह हैं। वहीं बच्चों के लिए किड्स जोन भी तैयार किया गया है।

  1. Image Source Here...

सच बोलने पर अधिकार मिलेगा

इससे पहले सांसद रवि किशन ने भी मंच से लोगों से पूछा था- मेरा संसद में दिया गया भाषण किस-किस ने सुना था? आपको कैसा लगा? इस पर वहां मौजूद लोगों ने हां कहा। इस पर रवि किशन ने कहा- हम अपनी बात खुलकर रखते हैं, जबकि कुछ लोग बोलते नहीं हैं। अगर सच नहीं बोलेंगे तो सम्मान और अधिकार दोनों नहीं मिलेंगे।

Image Source Here...

शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं

  • उपवन योजना के तहत तीन पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसकी लागत 6.44 करोड़ रुपए है।
  • कई वार्डों में जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने के लिए 83 नाला निर्माण काम किए जाएंगे, जिनकी लागत 107.44 करोड़ रुपए है।
  • गुलरिहा थाने से चिलुआताल तक आरसीसी स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण होगा, जिस पर 123.81 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • कई वार्डों में ग्रीन बेल्ट और मिनी फॉरेस्ट विकसित करने के कार्य किए जाएंगे, जिनकी लागत 35.01 करोड़ रुपए है।

इन परियोजनाओं का लोकार्पण

  • एकला बंधा पर 8.35 करोड़ रुपए की लागत से कराए गए सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण होगा।
  • राजघाट पुल से कारकस प्लांट तक 7.71 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क जनता को समर्पित की जाएगी।
  • 304.68 करोड़ रुपए की लागत से 173 विकास कार्यों का लोकार्पण होगा।
Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×