BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Child, stomach • गोरखपुर / चरगांवा • 19-02-2026

पेट में सरिया घुसने से बच्चे की मौत, साइकिल लेकर खुले नाले में गिरा, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

रूरल न्यूज नेटवर्क। चिलुआताल थाना क्षेत्र में खुले नाले का सरिया पेट मे घुसने से एक बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चा बुधवार शाम साइकिल चलते हुए नाले में गिर गया था। जिससे हादसा हो गया। घायल बालक को परिवार वाले मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे आनन-फानन में बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने निर्माणाधीन नाले में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने कहा - नाले में अतिरिक्त लोहे की छड़ें नहीं हटाई गई थीं। नाले का ढक्कन भी खुला पड़ा था।

मृतक की पहचान मुड़ीला उर्फ मुंडेरा निवासी श्याम सुंदर चौरसिया के बेटे कन्हैया चौरसिया (12) के रूप में हुई है। शाम करीब चार बजे कन्हैया वार्ड नंबर 5, मनबेला (राप्ती नगर विस्तार कॉलोनी) से साइकिल चलाकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है।

Image Source Here...

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निर्माणाधीन नाला पूरी तरह से खुला हुआ था। उस पर ढक्कन नहीं है। उसमें लोहे की नुकीली सरिया बाहर की ओर निकली हुई थीं। संतुलन बिगड़ने के कारण कन्हैया साइकिल समेत गहरे नाले में गिर गया। लोहे का सरिया उसके पेट के आर-पार हो गया। हादसे के बाद लहूलुहान होकर वहीं तड़पने लगा।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में कन्हैया को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ठेकेदार की लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि यह महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि ठेकेदार द्वारा की गई लापरवाही है। निर्माण कार्य के दौरान न तो वहां कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही खुले नाले को घेरा गया था। सबसे बड़ी चूक यह रही कि अतिरिक्त लोहे की सरिया को हटाया ही नहीं गया। जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

पीड़ित पिता ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिलुआताल पुलिस को लिखित तहरीर दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी नाला निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस