BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Children, education, glimpse • गोरखपुर / चरगांवा • 24-01-2026

बच्चों ने 'ॐ', 'श्री' लिखकर शुरू की शिक्षा, वसंत पंचमी पर दिखी संस्कृति की झलक, मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वसंत पंचमी के अवसर पर 'विद्यारंभ संस्कार' समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने शैक्षिक जीवन की औपचारिक शुरुआत की। छात्रों को 'ॐ' और 'श्री' लिखवाकर उनके शिक्षा सत्र का शुरुआत कराया गया। विद्यालय के छात्राओं की ओर से मां सरस्वती की वंदना और बसंत गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

Image Source Here...

इससे पहले विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कलश यात्रा निकाली। साथ ही सुभाष चंद्र बोस की जयंती और वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया गया। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से वसंत ऋतु का स्वागत किया। विद्यारंभ संस्कार हमारी गौरवशाली संस्कृति का अभिन्न हिस्सा समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में महापौर जी ने कहा- विद्यारंभ संस्कार हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह बच्चे के बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास की नींव रखता है। सरस्वती शिशु मंदिर जैसे संस्थान न केवल शिक्षा, बल्कि संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

Image Source Here...

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने अतिथि परिचय दिया। इस शुभ अवसर पर प्रदेश निरीक्षक राम सिंह, कोषाध्यक्ष महेश गर्ग, डॉक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी, प्रथम सहायक रुक्मिणी उपाध्याय, शिशु वाटिका प्रमुख मीनाक्षी राजपूत सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Image Source Here...

विश्वविद्यालय परिसर में धूमधाम से हुआ सरस्वती पूजन

प्राचीन इतिहास पुरातत्व और संस्कृति विभाग में वाक् देवी का परम्परागत रुप से पूजन अर्चन हुआ। पुरोहित आचार्य अंकित कुमार शुक्ल जो कि विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग से ज्योतिष और कर्मकांड से डिप्लोमा किये हुए हैं,ने विधि विधान से पूजन अर्चन कराया। विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रोफेसर दिग्विजय नाथ यजमान के रुप में उपस्थित थे। विश्वविद्यालय की कुलपति माननीया कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन पूजन अर्चन में मुख्य यजमान की भूमिका में विधिवत पूजन अर्चन और हवन सम्पन्न किया। इस अवसर पर विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान देने वाले विद्यार्थियों को कुलपति द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस