BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, City Hospital • गोरखपुर / चरगांवा • 02-04-2026

सिटी हॉस्पिटल द्वारा वर्ल्ड ऑटिज़्म अवेयरनेस डे पर “राइड फॉर ऑटिज़्म” CSR पहल का सफल आयोजन, दिव्यांग बच्चों के लिए ₹1,27,080 की धनराशि प्रदान की

रूरल न्यूज नेटवर्क। सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल प्रा. लि., गोरखपुर द्वारा अपने प्रथम कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत वर्ल्ड ऑटिज़्म अवेयरनेस डे के अवसर पर “राइड फॉर ऑटिज़्म” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भूपेंद्र शर्मा (भूतपूर्व विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज) द्वारा फ्लैग ऑफ कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने ऑटिज़्म के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए समय पर पहचान, उचित देखभाल एवं जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। फ्लैग ऑफ के पश्चात सभी प्रतिभागियों ने दो पहिया वाहनों पर सवार होकर सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से प्रोविडेंस होम तक स्लो एवं अनुशासित राइड निकाली। इस राइड के माध्यम से मार्ग में आमजन के बीच ऑटिज़्म के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में ऑटिज़्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं विशेष बच्चों के प्रति संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर हॉस्पिटल के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ एवं प्रबंधन टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस CSR पहल के अंतर्गत हॉस्पिटल द्वारा प्रोविडेंस होम, गोरखपुर में रह रहे ऑटिज़्म एवं दिव्यांग बच्चों के लिए ₹1,27,080 की धनराशि (Donation) प्रदान की गई, जिससे उनके देखभाल एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग मिल सके।

Image Source Here...

मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. ए. के. मल्ल ने कहा, “यह पहल समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एक सार्थक प्रयास है। हम आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करते रहेंगे।”

डॉ. विमलेश कुमार पासवान ने कहा, “यह केवल शुरुआत है। हमारी CSR गतिविधियों के अंतर्गत भविष्य में और भी कई सामाजिक पहलें की जाएंगी, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।”

Image Source Here...

डॉ. रविकेश द्विवेदी ने कहा, “ऑटिज़्म को समझना और समय पर पहचानना बेहद जरूरी है। इस तरह की पहल समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ एक सकारात्मक सोच विकसित करती है।”

डॉ. शिल्पा मल्ल ने कहा, “विशेष बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना ही एक बेहतर समाज का निर्माण करती है। हमें सभी को मिलकर इनके साथ खड़े होने की आवश्यकता है।”

डॉ. अलका त्रिपाठी ने कहा, “समय पर हस्तक्षेप (Early Intervention) और सही मार्गदर्शन से ऑटिज़्म से ग्रसित बच्चों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।”

Image Source Here...

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने समाज में जागरूकता फैलाने एवं ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. ए. के. मल्ल, डॉ. शिल्पा मल्ल, डॉ. विमलेश पासवान, डॉ. रितेश कुमार सिंह डॉ. रविकेश द्विवेदी, डॉ. अलका त्रिपाठी, डॉ. विकास नारायण सिंह, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. एस्सार खान, डॉ. जाहिरा खान, डॉ. वत्सल भूषण गुप्ता, मेजर डॉ. एम. क्यू. बैग, डीएनबी रेजिडेंट्स सहित सभी पैरामेडिकल, नर्सिंग एवं मैनेजमेंट स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस