BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, CM, Gorakhpur Festival • गोरखपुर / चरगांवा • 13-01-2026

गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे CM: 6 लोगों को सम्मानित किया; मैथिली ठाकुर सुनाएंगी भजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर महोत्सव पहुंच गए हैं। CM ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 लोगों को गोरखपुर रत्न से सम्मानित किया गया। यह सम्मान खेल, विज्ञान, सामाजिक कार्य उद्योग व कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को दिया गया।

इस बार गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ रविवार (11 जनवरी) को प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया था। रामगढ़ताल के सामने चंपा देवी पार्क में चल रहे महोत्सव के औपचारिक समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं।

सीएम ने कहा कि पिछले तीन दिनों से यहां की परंपराओं से लेकर कला संस्कृति का यह महोत्सव यहां काफी उल्लास व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के अलग अलग पक्षों को लेकर उनका मंचन हुआ। पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्पादों का प्रदर्शन हुआ।

स्थानीय कलाकारों के लिए व्यवस्था करने को कहा था। इसके लिए ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, ब्लाक व जनपद स्तर पर प्रतियोगिता करने और जिला स्तर पर चयनित कर उन्हें मौका देने को कहा था। यह अच्छा लगा कि बहुत हद तक ऐसा किया गया।

महोत्सव के पहले दिन बॉलीवुड गायक वरुण जैन व तनिष्ठा पुरी ने अपने सुरों का जलवा बिखेरा था। 12 जनवरी यानी महोत्सव के दूसरे दिन पवन सिंह ने भोजुपरी नाइट में खूब तालियां बटोरीं। महोत्सव के अंतिम दिन यानी 13 जनवरी की शाम रैपर और गायक बादशाह पहुंचेंगे।

रविकिशन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस महोत्सव को रोजगार महोत्सव बना दिया है। भोजपुरी विधा के कलाकारों के लिए गोरखपुर महोत्सव बहुत बड़ा मंच है। सबसे ज्यादा उत्साह विज्ञान भवन में दिखा। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बच्चों में बहुत रचनात्मकता आयी है। 2027 में 2017 से बड़ी जीत मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होने जा रही है। 25 करोड़ की आबादी है। यह अपने आप में एक देश है। सम्मान के साथ यह प्रदेश चल रहा है।

सीएम योगी के हाथों इन्हें मिलेगा गोरखपुर रत्न सम्मान

  • शिवम यादव (खेल) : पैरा बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी। थाइलैंड में आयोजित पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 में पदक विजेता।
  • अनन्या यादव (खेल) : अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी। थाइलैंड में नवंबर 2025 में आयोजित आईएचएफ ट्रॉफी में रजत पदक।
  • नीतिश सिंह (खेल) : अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही। अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो, यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस, टर्की की सबसे ऊंची चोटी अरारत को फतह करने वाले। 2023 में विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित।
  • प्रो. शरद मिश्रा (विज्ञान) : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में प्रोफेसर। 25 वर्षों का शोध अनुभव। गोरखपुर क्षेत्र में भूजल में उपस्थित आर्सेनिक प्रदूषण पर गहन शोध और बचाव का फार्मूलेशन। गाल ब्लैडर कैंसर पर भी सराहनीय शोध।
  • अविनाश कुमार मौर्य (कृषि) : प्रगतिशील कृषक। औद्यानिक फसलों विशेषकर टमाटर की खेती कर एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में 10 लाख रुपये से अधिक का लाभ अर्जित किए।
  • आशीष श्रीवास्तव (सामाजिक कार्य) : सक्रिय समाजसेवी।
Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस