BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, security • गोरखपुर / चरगांवा • 16-04-2026

सीएम ने सुरक्षा भवनों का किया उद्घाटन, योगी बोले- 9 साल में 9 लाख 19 हजार से अधिक हुई पुलिस की भर्तियां

रूरल न्यूज नेटवर्क।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में हैं। उन्होंने कहा कि अब कोई थाने पर हमला नहीं कर सकता। थानों में अलग से बैरक हैं। हर समय वहां जवान रहते हैं। अब कोई सुरक्षा में सेंध लगाएगा तो उसका काम तमाम कर दिया जाएगा। 2017 में जब हम आए तो उस समय यूपी पुलिस में आधे से अधिक पद खाली थे। हमने 9 साल में 2 लाख 19 हजार से अधिक भर्ती की है।

Image Source Here...

इससे पहले सीएम ने सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया। इसे गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। दोनों भवनों को बनाने में 9 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत आई है। दोनों भवन एक-दूसरे से लगे हुए हैं। स्टिल्ट प्लस 4 तल के दोनों भवन बनाए गए हैं।

100 पुलिसकर्मी भवन में रह सकते हैं

योगी ने कहा कि 100 पुलिस कर्मी और अधिकारी एक साथ इस भवन में ठहर सकते हैं। यहां हर तरह की सुविधा होगी। प्रदेश में 55 जिले ऐसे हैं। जहां सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी। पहले शिकायत आती थी कि पुलिस वाले ने मकान कब्जा कर लिया। वह कब्जा नहीं करता था। उसके बच्चे की परीक्षा होती थी। उससे मकान खाली करने को कहते थे तो वह झुंझुलाकर कहता था कि अभी नहीं करेंगे।

सुशासन की पहली शर्त होती है सुरक्षा। इसके लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाते हैं। यह मान्यता होती थी कि सुरक्षा के लिए केवल पुलिस की भर्ती कर लो। लेकिन यदि पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग नहीं है तो वह भी एक साधारण आदमी है। इसलिए भर्ती की प्रक्रिया के बाद उसकी ट्रेनिंग हो।

उसके बाद जब वह अपनी ड्यूटी करे तो उस दौरान उसकी अवस्थापना सुविधाएं भी उस तरह की हों, इसका ध्यान नहीं दिया जाता था। इसका परिणाम होता था कि पुलिस का जवान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पाता था।

अब 200 गुना से अधिक सुविधाएं

सीएम बोले कि 2017 में जब सरकार में आए थे तो पुलिस की ट्रेनिंग की क्षमता एक समय में 3 हजार से अधिक नहीं थी। वर्तमान में जो अवस्थापना सुविधाओं का विकास हुआ है। उसका परिणाम है कि 60 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग कर रहे हैं।

राज्य वही है। लेकिन अब 200 गुना से अधिक सुविधाएं हो गई हैं। पहले थाना, चौकी, पुलिस लाइन हो या पीएसी की वाहनी हो, कहीं भी पुलिस कार्मिकों के लिए आवासीय सुविधा नहीं होती थी। परिणाम होता था कि वह किराए पर रहता था या जैसे-तैसे अपना जीवन व्यतीत करता था।

हर पुलिस लाइन में 200 पुलिस कार्मिकों के लिए आवासीय सुविधा दी। थाने का क्या मॉडल होगा, गोरखनाथ थाने को देख सकते हैं। फायर टेंडर के लिए बिल्डिंग तेजी से बन रही है। जब अवस्थापना सुविधाओं का विकास हुआ तो उनकी कार्य की गति भी बढ़ी। इसका परिणाम रहा कि सुरक्षा का बेहतर मॉडल बना। यहां अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय एवं कंट्रोल रूम होगा। इसके साथ ही पुलिस स्टोर रूम एवं मेंटीनेंस वर्कशॉप भी इसमें बनाया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस