BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Janata Darbar • गोरखपुर / चरगांवा • 15-06-2026

सीएम योगी ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं, जमीन से जुड़े मामले सबसे अधिक रहे, मुख्यमंत्री ने सभी को समाधान का दिया भरोसा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता, जमीन के मुआवजे और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह सबसे पहले गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया और फिर जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहले से मौजूद महिला और पुरुष फरियादियों से उन्होंने अलग-अलग जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

इलाज के लिए मदद मांगने वालों की रही अधिक संख्या

जनता दर्शन में कई लोग अपने परिजनों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। एक महिला ने परिजन के उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने उससे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा, लेकिन महिला ने बताया कि उसके पास कार्ड नहीं है।

इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीज का इस्टीमेट तैयार कर मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

जमीन के मुआवजे पर अधिकारियों को दिए निर्देश

जनता दर्शन में एक महिला ने जमीन अधिग्रहण के बाद भी मुआवजा न मिलने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने महिला को आश्वस्त किया कि उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और किसी भी जरूरतमंद को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

Image Source Here...

अनुकंपा नियुक्ति के मामले में भी कार्रवाई के निर्देश

एक अन्य महिला ने अपने परिजन की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग की जानकारी ली और अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गोशाला पहुंचकर गायों को खिलाया गुड़ और रोटी

जनता दर्शन कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने गायों को गुड़ और रोटी खिलाकर उनकी सेवा की। मुख्यमंत्री को देखते ही कई गायें बैरिकेडिंग के पास पहुंच गईं। उन्होंने एक-एक गाय को अपने हाथों से गुड़ और रोटी खिलाई तथा उन्हें पुचकारा। इस दौरान उन्होंने गोशाला के कर्मचारियों को सभी गायों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस