BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, official • गोरखपुर / चरगांवा • 22-05-2026

CM योगी ने 200 लोगों की समस्या सुनी, जनता दर्शन में अधिकारियों से कहा-प्राथमिकता पर निस्तारित करें समस्याएं

रूरल न्यूज नेटवर्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लगभग 200 लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। यदि कोई अवैध रूप से किसी की जमीन पर कब्जा करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

CM योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन आयोजित किया गया। सुबह से ही लोग मंदिर पहुंचे थे। उन्हें कुर्सियों पर बैठाया गया। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री वहां पहुंचे और एक-एक कर सभी की समस्या सुनी। एक महिला ने रोडवेज बस का पास बनवाने की अपील की। सीएम ने अधिकारियों से इस मामले को दिखवाने को कहा। कुछ लोग अपनी जमीन से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे थे। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि इसकी जांच करा ली जाए। यदि कोई गलत तरीके से कब्जा कर रहा है तो उसपर कार्रवाई करें।

Image Source Here...

जनता दर्शन में गोरखपुर से बाहर के लोग भी पहुंचे थे। उन्होंन भी अपनी समस्याएं बताईं। सीएम ने साथ मौजूद अधिकारियों से संबंधित जिलों के अधिकारियों से समस्या का निराकरण कराने को कहा। कई लोग अपने परिजनों की गंभीर बीमारी के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि सरकार इलाज में भरपूर मदद करेगी। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस्टीमेट बनवाकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

 गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की

सीएम जनता दर्शन से पहले गोरखनाथ मंदिर की गोशाला गए। वहां गायों की सेवा की। सीएम को देखकर गोवंश उनके पास चले आए। उन्होंने उन्हें गुड़-चना खिलाया और साफ-सफाई का ध्यान रखने को कहा। गर्मी में गोवंश को नहलाने का निर्देश भी दिया।

 बच्चों को दुलारा, चॉकलेट दी

गोरखनाथ मंदिर परिसर के भ्रमण के दौरान सीएम को बच्चे दिखे को अपने पास बुला लिया। बच्चे लाइन से सीएम के पास खड़े हो गए। मुख्यमंत्री ने उनका नाम पूछा, पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और मन लगाकर पढ़ने की सीख दी। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दिया।

Image Source Here...

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस