BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, RSS chief, Mohan bhagwat • गोरखपुर / चरगांवा • 08-02-2026

संघ प्रमुख से मिल सकते हैं सीएम योगी, 14 से 16 फरवरी के बीच मुलाकात संभव, हिंदू एकता पर होगी चर्चा

रूरल न्यूज नेटवर्क। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत व सीएम योगी आदित्यनाथ की अगले सप्ताह गोरखपुर में मुलाकात हो सकती है। संघ प्रमुख 14 से 16 फरवरी तक गोरखपुर में रहेंगे। शिवरात्रि के अवसर पर सीएम के भी गोरखपुर आने की संभावना है।

आधिकारिक रूप से अभी मुलाकात का कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि 15 या 16 फरवरी को यह मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात में हिन्दू एकता पर चर्चा संभावित है।

इससे पहले भी संघ प्रमुख के गोरखपुर आगमन के दौरान भी सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मौजूद थे लेकिन दोनों की मुलाकात नहीं हो पायी थी। इस बार भी संघ प्रमुख को कई कार्यक्रमों में शामिल होना है। RSS प्रमुख के दो दिनों के कार्यक्रम में अभी गोरखनाथ मंदिर जाने का शेड्यूल शामिल नहीं है।

RSS की ओर से शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 1 फरवरी से 28 फरवरी तक सामाजिक सद्भाव अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख गोरखपुर पहुंच रहे हैं। वह 14 फरवरी की देर शाम यहां आएंगे। 15 व 16 फरवरी को आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगै।

इस दौरान 15 फरवरी को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में गोरक्ष प्रांत के लगभग 1000 लोग शामिल रहेंगे। इसी दिन प्रबुद्धजन सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। होली के दृष्टिगत पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन 16 फरवरी को किया जाएगा। इसमें भी संघ प्रमुख शामिल हो सकते हैं। इस दौरान संघ के स्वयं सेवकों की बैठक भी की जाएगी।

14 को ही सीएम के आने की संभावना

सीएम योगी आदित्यनाथ भी 14 फरवरी को ही गोरखपुर आ सकते हैं। दोपहर बाद उनक आने की संभावना है। गोरखपुर में कोई कार्यक्रम नहीं लगा है लेकिन हर वर्ष की परंपरा के अनुसार शिवरात्रि पर वह गोरखपुर में ही रहेंगे और यहां रुद्राभिषेक करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक भी करेंगे।

Image Source Here...

3 दिनों के भीतर मुलाकात संभव

संघ प्रमुख व सीएम के बीच इन्हीं 3 दिनों के भीतर मुलाकात संभव है। 14 फरवरी को आगमन के दिन भी दोनों लोगों की मुलाकात हो सकती है। अपने पिछले दौरे पर भी संघ प्रमुख गोरखनाा मंदिर नहीं गए थे। इसीलिए यह माना जा रहा है कि इस बार भी वह मंदिर नहीं जाएंगे। हालांकि संघ की ओर से इस मुलाकात के बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस