• gorakhpur, cm yogi, festival, Bharat Seva Ashram
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 25-03-2026
भारत सेवा आश्रम संघ के वासंती वार्षिक महोत्सव में सीएम योगी होंगे शामिल
रूरल न्यूज नेटवर्क।दाऊदपुर स्थित भारत सेवा आश्रम संघ के वासंती वार्षिक
महोत्सव में सीएम योगी शामिल होंगे। चैत्र नवरात्रि में यहां हर साल बंगाली रीती-
रिवाज से दुर्गा पूजा होती है। इस दौरान महासप्तमी के कार्यक्रम में सीएम भी शामिल
होने जा रहे हैं।
जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम 4:30 बजे के आसपास वे मंदिर पहुंचेंगे। उसके बाद
पूजा-अर्चना कर मंदिर के हॉल में संबोधित करेंगे। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी और
क्रांतिकारी सचिंद्र नाथ सान्याल की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
Image Source Here...
संघ की ओर से चैत्र नवरात्रि में हर साल भव्य
आयोजन किया जाता है। इस बार यह 19वां वार्षिक
महोत्सव है। जिसकी शुरुआत षष्टी यानि 24 मार्च से हुई है।
इस दिन मां दुर्गा का पट खुलता है। उसके बाद दशमी तक अलग- अलग अनुष्ठान और
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
नवमी तक होगा आयोजन
25 मार्च को महासप्तमी के अवसर पर सुबह 8:43 बजे तक नवपत्रिका प्रवेश और विधिवत पूजा होगी।
शाम 7 बजे मां की आरती के बाद रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।26 मार्च को महाअष्टमी के दिन सुबह 10 बजे पुष्पांजलि, दोपहर 2:06 बजे से 2:54 बजे तक संधि पूजा
और शाम 7 बजे मां और गुरुजी की महाआरती होगी।
27 मार्च को महानवमी और रामनवमी के अवसर पर दोपहर 12:21 बजे तक नवमी पूजा और व्रत समापन, साथ ही अन्नकूट उत्सव, कुमारी पूजन, हवन व महाप्रसाद
वितरण किया जाएगा।
Image Source Here...
महादशमी पर निकलेगी
भव्य विसर्जन शोभायात्रा
महोत्सव का समापन 28 मार्च को महादशमी के अवसर पर होगा। इस दिन सुबह
10:27 बजे तक दशमी पूजा संपन्न कर दोपहर 2 बजे सिंदूर उत्सव और भव्य विसर्जन शोभायात्रा
निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल
होने की संभावना है।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में
सहभागिता कर मां दुर्गा और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
Share On :
×
14:31
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा