BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Mandapam, Kalyan • गोरखपुर / चरगांवा • 13-02-2026

सीएम योगी कल कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे, 2.46 करोड़ की लागत से बना, सस्ते में मिलेगी मैरिज हाउस सुविधा

रूरल न्यूज नेटवर्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार, 14 फरवरी को गोरखपुर शहर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। महानगर के वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी के बिछिया कॉलोनी में बने इस कल्याण मंडपम के निर्माण पर 2 करोड़ 46 लाख 69 लाख रुपये की लागत आई है। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधायक निधि से कराया गया है।

कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी योजना के 10 एलआईजी/ईडब्लूएस आवंटियों को आवंटन प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। इस कल्याण मंडपम के बन जाने से आसपास के लोगों को मांगलिक कार्यक्रम करने के लिए कम पैसे में मैरिज हाउस जैसी सुविधा मिल जाएगी।

अल्प और मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक कार्यक्रमों को उनके बजट के अनुरूप यादगार व शानदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब ढाई साल पहले कल्याण मंडपम का विजन दिया था। गोरखपुर शहर में अब तक मुख्यमंत्री के हाथों चार कल्याण मंडपम का लोकार्पण हो चुका है। इसी कड़ी में नागरिकों को एक नए कल्याण मंडपम की सौगात मिलने जा रही है।

कल्याण मंडपम बनाने का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को विवाह, तिलक, मुंडन और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किफायती दरों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Image Source Here...

GDA ने किया है निर्माण

बिछिया में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 1120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) का निर्माण कराया है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन बताते हैं कि मानबेला के कन्वेंशन सेंटर का निर्माण 10 जून 2024 से प्रारंभ हुआ था।

यह कल्याण मंडपम स्थानीय लोगों के सामाजिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। बिछिया के कल्याण मंडपम में 300 व्यक्तियों के विभिन्न कार्यक्रमों (विवाह, सामाजिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक उत्सव आदि) का आयोजन किया जा सकता है। कल्याण मंडपम में एक बड़े हाल के साथ किचन, स्टोर, तथा महिलाओं एवं पुरुषों हेतु अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है।

गोरखपुर में अब तक लोकार्पित कल्याण मंडपम

खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला, राप्तीनगर विस्तार

पांच और का चल रहा निर्माण

जंगल बेनीमाधव, बशारतपुर, नकहा नंबर दो, महादेव झारखंडी, सेमरा

 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस