BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Social Welfare Officer, CMO • गोरखपुर / चरगांवा • 15-04-2026

वृद्धाश्रम में सीएमओ-समाज कल्याण अधिकारी ने किया चश्मा वितरण, बुजुर्गों के आंखों का किया परीक्षण

रूरल न्यूज नेटवर्क। बुजुर्गों की स्वास्थ्य सुविधा और टीबी मरीजों की समय पर पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वृद्धाश्रम में चश्मा वितरण और पिपराइच में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया।

Image Source Here...


महानगर के बड़गो स्थित वृद्धाश्रम में CMO डॉ राजेश झा और जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बुजुर्गों के बीच चश्मा वितरित किया। अधिकारियों ने कहा कि जिन बुजुर्गों की आंखों की जांच हो चुकी है, उन्हें जरूरत के अनुसार चश्मे दिए जा रहे हैं और बाकी लोगों की जांच भी जल्द कराई जाएगी। नियमित जांच पर दिया जोर CMO डॉ झा ने बताया कि विभाग बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दे रहा है। हाल ही में लगाए गए शिविर में आंखों की जांच के बाद करीब 33 बुजुर्गों को चश्मा दिया गया। जल्द ही एक और शिविर लगाकर बाकी बुजुर्गों की जांच पूरी की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और वृद्धजन ने डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों के बीच फल भी वितरित किए गए।

पिपराइच में शिविर का निरीक्षण

CMO ने पिपराइच नगर पंचायत के सिधावल स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। यहां एक्स-रे जांच, मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।

CMO के अनुसार, आठ अप्रैल से अब तक 19 शिविरों में 1587 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें 1171 लोगों का एक्स-रे किया गया है। जांच के दौरान 319 संभावित टीबी मरीज चिन्हित हुए, जिनमें से 301 लोगों की बलगम जांच भी कराई गई।

अन्य बीमारियों की भी जांच

शिविरों में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की जा रही है। इस अभियान में एम्स गोरखपुर और यूपीटीएसयू का सहयोग मिल रहा है। जिले में चार एआई पोर्टेबल एक्स-रे मशीन और पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से शिविर संचालित किए जा रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस