BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, darkness • गोरखपुर / चरगांवा • 24-01-2026

ठंडी हवा ने बढ़ाई गलन:सुबह छाया रहा अंधेरा

Image Source Here...

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में शनिवार की सुबह मौसम काफी ठंडा और गलन भरा रहा। ठंड से बचने के लिए लोग चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर खुद को गर्म करते नजर आए। लोगों का कहना है कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को गलन ज्यादा महसूस हो रही है, जिससे सुबह-सुबह घर से निकलना मुश्किल हो गया।

मौसम में ठिठुरन बढ़ने की एक बड़ी वजह ठंडी हवाएं हैं। आज करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड और ज्यादा चुभ रही है। खासकर सुबह और देर रात के समय लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। बादलों की वजह से सुबह करीब 8 बजे तक अंधेरा सा माहौल बना रहा और धूप भी देर से निकली। धूप निकलने के कारण ठंड का असर और बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को गोरखपुर में अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Image Source Here...

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन गोरखपुर में बारिश की संभावना कम बताई जा रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पाण्डेय ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जबकि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल ठंड और गलन से राहत के लिए लोग गर्म कपड़ों, अलाव और चाय-कॉफी का सहारा ले रहे हैं। मौसम साफ होने और धूप निकलने के बाद ही ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:53
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा