BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Commissioner • गोरखपुर / चरगांवा • 23-05-2026

बिजली कटौती व फाल्ट पर नाराज हुए कमिश्नर, फोन न उठाने वालों पर होगी कार्रवाई

रूरल न्यूज नेटवर्क। कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बिजली निगम के अधिकारियों की क्लास लगाई। कमिश्नर ने बिजली कटौती और फाल्ट पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। यदि कहीं बिजली फाल्ट की सूचना मिलती है तो उसे तुरंत ठीक किया जाए।

आयुक्त सभागार में बिजली निगम के आला अधिकारियों, एसडीओ, जेई के साथ बैठक करते हुए कमिश्नर ने कहा कि बढ़ती गर्मी एवं ओवरलोडिंग के कारण महानगर के कई क्षेत्रों में रात में बिजली फाल्ट हो रहे हैं। इस पर बिजली निगम के अभियंता समय से कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और न ही लोगों का फोन रिसीव कर रहे हैं। उन्होंने फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि जनप्रतिनिधियों एवं पब्लिक का फोन न उठाने वालों पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति शासन से की जाएगी।

जोनल आफिस में स्थापित किया जाए कंट्रोल रूम

 कमिश्नर ने मुख्य अभियंता विद्युत पंकज अग्रवाल एवं अधीक्षण अभियंता रंजीत चौधरी को निर्देश दिया कि जोनल आफिस में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। इस कंट्रोल रूम में एसडीओ स्तर के अधिकारी, एक मजिस्ट्रेट तथा एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी राउंड द क्लाक लगाई जाए।

कंट्रोल रूम का नंबर सार्वजनिक किया जाए, जिससे किसी को कोई समस्या हो तो वह वहां सीधे नोट करा सके। बैठक में बताया गया कि जोनल स्तर पर कंट्रोल रूम बना दिया गया है। जिसका नम्बर 9415737209 होगा।

Image Source Here...

कमिश्नर ने कहा कि समस्या का पता चलने पर रिस्पांस टाइम को कम किया जाए। कोई बहाना न बनाया जाए। समस्या को ठीक करने के लिए इमरजेंसी गैंग की संख्या बढ़ा दी जाए। इसमें यदि कोई कोताही बरती जाएगी तो संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होते है, उन्हें त्वरित गति से बदला जाये। आगामी मौसम आंधी पानी का है, जिसमें अधिक समस्यायें आ सकती है, इसके लिये अभी से तैयारी रखी जाये। मुख्य अभियन्ता विद्युत पंकज अग्रवाल ने बताया कि सब स्टेशन वार व्हाट्सप ग्रुप बने है, जिसमें उस क्षेत्र के सभासद तथा सम्मानित नागरिक जुड़े हुये हैं।

जोनल स्तर पर आज ही कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि बिजली अभियंता अपना मोबाइल ऑन रखे तथा जन प्रतिनिधियों एवं आम जनता का फोन अवश्य रिसीव करें। किसी भी समस्या के निराकरण हेतु रिस्पान्स टाइम को कम करें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस