BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Congres, Vikas Bhawan • गोरखपुर / चरगांवा • 17-03-2026

कांग्रेस पार्टी ने विकास भवन को घेरा, लगाए नारे, मनरेगा कर्मियों के बकाये पैसे का उठाया मुद्दा

रूरल न्यूज नेटवर्क मंगलवार को मनरेगा मजदूरों के भुगतान में हो रही देरी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी ने मिलकर विकास भवन का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी और महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान को जल्द जारी करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मजदूरों को समय पर पैसा नहीं मिलने से उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।

Image Source Here...

मजदूरों के साथ हो रही लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण

नेताओं ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के साथ इस तरह की लापरवाही बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मजदूर अपनी रोजी-रोटी के लिए इस योजना पर निर्भर हैं, लेकिन उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है।

भुगतान न हुआ तो आंदोलन होगा तेज

दैनिक भास्कर से बातचीत में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी और महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने प्रशासन से तुरंत बकाया भुगतान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि- “मनरेगा के मुद्दे को लेकर हमलोग आज विकास भवन का घेराव कर रहे हैं। उनके हक की लड़ाई लड़ी जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने गांव अपने लोगों के लिए रोजगार पाने का अवसर मनरेगा के माध्यम से निकाला था।

इस सरकार ने गरीबों किसानों के साथ खेलने का काम किया है। भाजपा सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने छह महीने से मनरेगा गर्मियों का भत्ता रुख रखा है। जिससे उनका स्थिती खराब हो रही है।”

Image Source Here...

सपा के साथ चुनाव पर क्या बोले

सपा के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह फैसला उनके स्तर का नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय लेगा, उसका पालन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:00
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा