BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Congress • गोरखपुर / चरगांवा • 25-05-2026

महोबा कांड को लेकर गोरखपुर में सड़क पर उतरी कांग्रेस, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

रूरल न्यूज नेटवर्क। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने महोबा की एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामले को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महोबा में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ गंभीर अपराध हुआ है। पार्टी ने मामले में सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Image Source Here...

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश की रहने वाली 25 वर्षीय छात्रा महोबा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि 30 अप्रैल को कोचिंग से लौटते समय कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मोहित, अंकित और संतराम नाम के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रा को कई दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। पार्टी ने कहा कि इस घटना से प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े होते हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने फांसी की मांग की

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा- “महोबा में रहकर एक दलित छात्रा जो नीट कि तैयारी कर रही थी जिसे कुछ आपराधिक तत्वो द्वारा अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। प्रयागराज मे 16 दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किये तथा उसके प्राइवेट अंगो अमानवीय तरिके से जलते हुवे सिगरेट से जलाने, और जबरदस्ती शादी का मामला सामने आया है। इससे सरकार की नाकामी साफ झलकती है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के जरिए फांसी की सजा दिलाई जाए।

साथ ही पीड़ित परिवार को एक सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये का मुआवजा और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

“काकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया की पार्टी”

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने “काकरोच जनता पार्टी” के गठन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा- देखिए ये सोशल मीडिया की पार्टी है। वहीं तक सीमित रहेगी। जो पार्टी अभी जमीन पे ही नहीं है उससे हमको किसी प्रकार का कंपटीशन नहीं है।”

2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का दावा

राजेश तिवारी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा- देखिए यूपी की जनता समझ चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है। आज यहां की जनता इस सरकार में महंगाई, लूट, हत्या से त्रस्त हो चुकी है। यूपी से पार्टी नेतृत्व तय करेगा कि कांग्रेस से कौन मुख्यमंत्री बनेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस