BREAKING NEWS
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Construction, six-lane flyover • गोरखपुर / चरगांवा • 10-02-2026

सिक्सलेन फ्लाईओवर के एप्रोच रोड का निर्माण तेज, फोरलेन फ्लाईओवर मार्च में खोलने की योजना

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में ट्रैफिक जाम से राहत देने वाली 2 बड़ी परियोजना अब अंतिम चरण में है। ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक बनने वाला सिक्सलेन फ्लाईओवर और देवरिया बाईपास की ओर जाने वाला फोरलेन फ्लाईओवर मार्च महीने में आम लोगों के लिए खोलने की योजना है। दोनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

Image Source Here...

कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने काम की रफ्तार बढ़ा दी है। सिक्सलेन फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2658.187 मीटर है। देवरिया बाईपास की ओर फोरलेन फ्लाईओवर के लिए पिलर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है, जबकि पैडलेगंज की तरफ सिक्सलेन फ्लाईओवर के एप्रोच रोड का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। वहां मिट्टी डालने का काम चल रहा है।

सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों फ्लाईओवर फरवरी में खोलने की योजना है। इससे रोज हजारों-लाखों की आबादी को जाम से राहत मिलेगा।

Image Source Here...

ट्रांसपोर्ट नगर की ओर एप्रोच रोड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। वहीं रुस्तमपुर तक गर्डर के बीच की जगह को भी भर दिया गया है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के पिलरों की रंगाई-पुताई का काम भी चल रहा है। गैप भरने के बाद सड़क बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

फ्लाईओवर के ऊपर बनेगा चौराहा

देवरिया बाईपास पर बनने वाले छह लेन फ्लाईओवर के ऊपर एक चौराहा भी बनाया जाएगा। यहां वाहनों की गति नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सेतु निगम द्वारा पुलिसकर्मियों के बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी।

फरवरी 2023 में शुरू हुआ था निर्माण ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की ओर छह लेन फ्लाईओवर और देवरिया बाईपास की ओर चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण फरवरी 2023 में शुरू हुआ था। इससे पहले इस परियोजना को 18 नवंबर 2022 को मंजूरी मिली थी। इन दोनों फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 429.49 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

शुरुआत में लखनऊ राजमार्ग पर वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण काम की गति धीमी रही, लेकिन बाद में निगरानी बढ़ाई गई। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई थी।

इसके बाद अधिकारियों ने नियमित समीक्षा शुरू की और खुद मुख्यमंत्री ने भी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद से काम में तेजी आई।

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

फ्लाईओवर बनने के बाद लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी। लखनऊ या वाराणसी की ओर से आने वाले वाहन जो तारामंडल की तरफ जाना चाहते हैं, वे ट्रांसपोर्ट नगर से सीधे छह लेन फ्लाईओवर पर चढ़कर देवरिया बाईपास की ओर चार लेन फ्लाईओवर से उतर सकेंगे। इससे ट्रांसपोर्ट नगर, महेवा, रुस्तमपुर, नहर रोड और देवरिया बाईपास जैसे इलाकों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसी तरह पैडलेगंज की ओर से लखनऊ या वाराणसी जाने वाले वाहन देवरिया बाईपास के पास सिक्सलेन फ्लाईओवर से होते हुए सीधे ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच सकेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
06:55
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
गोरखपुर : नगर निगम ने शुरू की दीपावली-छठ की तैयारी, नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 दिन तक सबकी छुट्टियां रद्द
गोरखपुर : नगर निगम की DCM ने महिला को रौंदा, मौत
गोरखपुर : धनतेरस-दिवाली पर तीन दिन ट्रैफिक डायवर्जन
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद