BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Construction, plot • गोरखपुर / चरगांवा • 30-03-2026

बिना जीडीए की स्वीकृति लिए छोटे प्लाट पर नहीं करा सकेंगे निर्माण, 100 वर्ग मीटर के लिए 1 लाख से अधिक होगा खर्च

रूरल न्यूज नेटवर्क। भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2025 में 100 वर्ग मीटर तक के आवासीय एवं 30 वर्ग मीटर तक के व्यावसायिक भूखंडों पर निर्माण के लिए नक्शा पास कराने से मुक्ति दी गई है। लेकिन, इसके लिए पंजीकरण कराकर एक औपचारिक सूचना गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) को देनी होगी। इसके लिए आनलाइन नक्शे के लिए बनाए गए पोर्टल फास्ट पास पर पंजीकरण कराना होगा। ऐसा किए बिना निर्माण किया तो प्राधिकरण कार्रवाई करेगा।

पंजीकरण का केवल 1 रुपये है लेकिन इस प्रक्रिया में अन्य शुल्कों को मिला दें तो 100 वर्ग मीटर जमीन पर 1 लाख रुपये से अधिक खर्च करना होगा। निर्माण की लागत 10 लाख रुपये से अधिक होगी तो कुछ पैसे और देने होंगे। हालांकि नक्शा पास कराने में जितने रुपये खर्च होते हैं, उसमें 20 से 25 हजार रुपये की बचत यह प्रक्रिया अपनाने से हो जाएगी।

बिना पंजीकरण निर्माण नहीं करा सकेंगे

भले ही आवासीय मामलों में 100 वर्ग मीटर या इससे छोटे प्लॉट पर नक्शा पास कराना अनिवार्य नहीं है लेकिन यदि ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया तो निर्माण कराना मुश्किल रहेगा। ऐसे लोगों को GDA के अधिकारी निर्माण कराने से रोक सकते हैं।

उनके निर्माण सील भी किए जा सकते हैं। इसीलिए लोगों को पंजीकरण के लिए जागरूक करने को अभियान चलाया जा रहा है। सभी अवर अभियंताओं और सर्वेयरों को यह निर्देश दिया गया है।

अब जानिए कैसे कराएंगे पंजीकरण

पंजीकरण ऑनलाइन होगा। UPOBFASTPASS पर निर्माण की ड्राइंग बनवाकर आवेदन करना होगा। इसके लिए 1 रुपये का शुल्क निर्धारित है। इसके साथ ही एक नोटरी भी देनी होगी, जिसमें निर्माण के स्थान, चौहद्दी, एरिया आदि का जिक्र करना होगा।

उसके बाद आनलाइन ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मानचित्र पास कराने के दौरान कुछ शुल्क लगते हैं, वह यहां भी लगेगा। इसके साथ ही सभी प्रकार की एनओसी यहां भी ली जाएगी। नए नियमों पर इस तरह के 9 नक्शे दाखिल हो चुके हैं और 6 का पंजीकरण पूरा हो गया है।

Image Source Here...

अब जानिए खर्च का गणित

 GDA में विकास शुल्क के लिए 1070 रुपये प्रति वर्ग मीटर का चार्ज किया जाता है। ऐसे में यदि आपकी जमीन 100 वर्ग मीटर की है तो 1 लाख 7 हजार रुपये कम से कम देने होंगे। यदि आपके निर्माण की लागत 10 लाख रुपये से अधिक है तो कुल लागत का 1 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज के रूप में देना होगा।

यानी यदि आप अपने निर्माण पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च कर रहे हैं तो 15 हजार रुपये अतिरिक्त चार्ज के रूप में देने होंगे। यदि मानचित्र पास कराने से तुलना करें तो 20 से 25 हजार रुपये की बचत होगी।

क्या कहते हैं GDA के अधिकारी

GDA के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन का कहना है कि आवासीय में 100 वर्ग मीटर जमीन पर निर्माण के लिए नक्शा पास कराने से छूट दी गई है लेकिन पंजीकरण करान होगा। लोगों को इसके लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। बिना पंजीकरण के निर्माण कराने पर कार्रवाई होगी। पंजीकरण की प्रक्रिया बेहद सरल है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:08
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस