BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Cool wind, weather • गोरखपुर / चरगांवा • 27-05-2026

ठंडी हवाओं से गर्मी का असर कम, नौतपा में बदला मौसम का मिजाज, कल से बादल-हल्की बारिश के आसार

रूरल न्यूज नेटवर्क। नौतपा के बीच पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। तेज गर्मी और उमस के बीच सुबह और शाम चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी है। बुधवार को भी शहर में धूप तेज रही, लेकिन हवाओं की वजह से गर्मी का असर पहले के मुकाबले कम महसूस हुआ।

नौतपा के तीसरे दिन बुधवार सुबह से आसमान पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप खिली रही। इसके बावजूद लगातार चल रही ठंडी हवाओं की वजह से मौसम पहले जितना परेशान करने वाला नहीं रहा। बाजारों और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही सामान्य दिखी और दोपहर में भी लू जैसा असर कम देखने को मिला।

25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसी वजह से उमस और तेज गर्मी से राहत बनी रह सकती है।

कल से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में आंशिक बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है।

शुक्रवार को बादलों का असर और बढ़ सकता है। हल्की बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Image Source Here...

जून की शुरुआत में फिर बढ़ सकती है गर्मी

शनिवार और रविवार को मौसम मिला-जुला रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप और उमस बढ़ सकती है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बदलते मौसम की वजह से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी फिलहाल नहीं होगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते की शुरुआत में तापमान फिर बढ़ सकता है। जून के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के संकेत हैं। हालांकि बीच-बीच में बारिश और तेज हवाओं की वजह से लगातार लू जैसी स्थिति बनने की संभावना कम बताई जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस