BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Councillor, Municipal Corporation • गोरखपुर / चरगांवा • 27-05-2026

नगर निगम सदन हाल में पार्षदों का हंगामा, विदाई समारोह में न बुलाने और अधिकारी के लेट पहुंचने पर बवाल

रूरल न्यूज नेटवर्क नगर निगम का सदन मंगलवार को शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया। बैठक सुबह 11 बजे निर्धारित थी, लेकिन करीब आधे घंटे की देरी से शुरू हुई। अधिकारियों के देर से सदन हाल पहुंचने पर पार्षदों ने नाराजगी जताई और इसे जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया। सदन में मौजूद पार्षद करीब आधे घंटे तक अधिकारियों का इंतजार करते रहे। जैसे ही अधिकारी पहुंचे, पार्षदों ने एक साथ विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब सभी पार्षद समय से सदन में पहुंच सकते हैं, तो अधिकारियों को भी समय का पालन करना चाहिए। पार्षदों ने कहा कि बार-बार इस तरह की लापरवाही से सदन की गरिमा प्रभावित होती है और जनप्रतिनिधियों का सम्मान कम होता है।

Image Source Here...

 अपमान के बल पर सदन नहीं चलेगा”

विरोध के दौरान पार्षद रवींद्र सिंह ने कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि “अपमान के बल पर सदन नहीं चलेगा।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों का यही रवैया रहा तो आगे सदन की कार्यवाही चलाना मुश्किल हो जाएगा।

सम्भव” कार्यक्रम को लेकर भी उठे सवाल

सदन में सबसे बड़ा मुद्दा “सम्भव” कार्यक्रम को लेकर उठा। हर मंगलवार को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम उसी समय नीचे सभागार में चल रहा था, जबकि ऊपर सदन की बैठक बुलाई गई थी।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि एक ही समय पर दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम रखे जाने से अधिकारी “सम्भव” कार्यक्रम में व्यस्त रहे और सदन में देरी से पहुंचे। पार्षदों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि जब सदन की बैठक पहले से तय थी, तो अधिकारियों की मौजूदगी सदन में सुनिश्चित की जानी चाहिए थी।

Image Source Here...

पूर्व नगर आयुक्त के विदाई समारोह पर नाराजगी

सदन में पूर्व नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के विदाई समारोह का मुद्दा भी उठा। कई पार्षदों ने कहा कि उन्हें समारोह की सूचना ही नहीं दी गई, जिसके कारण करीब आधे से ज्यादा पार्षद कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

पार्षदों ने इसे भी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी बताते हुए नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी साफ दिखाई दे रही है।

रोजा खातून के निधन के बाद मिनट्स जारी न होने पर सवाल

पूर्व पार्षद रोजा खातून के निधन के बाद सदन के मिनट्स जारी न किए जाने का मामला भी जोर-शोर से उठा। पार्षदों ने इसे असंवेदनशीलता बताते हुए कहा कि किसी जनप्रतिनिधि के निधन के बाद यह एक जरूरी औपचारिकता होती है, जिसे नजरअंदाज किया गया।

अपर नगर आयुक्त ने मानी गलती

लगातार बढ़ते विरोध के बीच अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने स्थिति संभालने की कोशिश की। उन्होंने नगर निगम की ओर से हुई चूक स्वीकार करते हुए सदन में खेद जताया। साथ ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलतियां दोबारा नहीं होंगी।

हंगामे के बीच सदन स्थगित

हालांकि पार्षदों का गुस्सा पूरी तरह शांत नहीं हुआ। माहौल इतना गरमा गया कि आगे की कार्यवाही जारी रखना मुश्किल हो गया। इसके बाद पूर्व पार्षद रोजा खातून की आत्मा की शांति के लिए सदन में दो मिनट का मौन रखा गया। मौन के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया। इस तरह कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने से पहले ही नगर निगम सदन की कार्यवाही समाप्त हो गई।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:11
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा