BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Councillor • गोरखपुर / चरगांवा • 08-06-2026

पार्षद 18 फीट गहरे नाले में उतरे, सफाई कर्मियों की हालत देख जताई चिंता, लोगों से नालों में कचरा न फेंकने की अपील

रूरल न्यूज नेटवर्क। शहर के पॉश इलाके बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी 18 फीट गहरे नाले में उतर गए। वहां नगर निगम के सफाई कर्मी सफाई कर रहे थे। नाले में उतकर उन्होंने बिना किसी सुरक्षा के सफाई कर रहे कर्मचारियों की दशा दिखाई। नाला पॉलिथीन से पटा पड़ा था। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे किसी भी रूप में कचरा नालों में न फेंकें। यही पॉलिथीन नाले को अवरुद्ध करती हैं, जिससे जलभराव की समस्या पैदा होती है। विश्वजीत गोरखपुर के पहले पार्षद हैं, जिन्होंने नाले में उतरने की हिम्मत दिखाई। बेतियाहाता में कसया रोड स्थित बड़े नाले की सफाई की जा रही है। पोकलेन से नाले की सफाई की जा रही थी लेकिन उसके एक बड़े हिस्से में पोकलेन से सफाई संभव नहीं थी। वहां सफाई कर्मियों को नाले में उतरना पड़ा और सफाई करनी पड़ी। फिराक चौराहे के पास स्थानीय पार्षद भी सीढ़ी के सहारे 18 फीट गहरे इस नाले में उतर गए।

Image Source Here...

 सफाई कर्मियों की दयनीय स्थिति दिखाई

विश्वजीत त्रिपाठी ने नाले के भीतर दिखाया कि किस तरह सफाई कर्मी नाला साफ कर रहे थे। उनके पास सुरक्षा का कोई संसाधन मौजूद नहीं था। नंगे बदन सफाई कर्मी सफाई कार्य में जुटे थे। पार्षद ने उनकी स्थिति दिखाते हुए नगर निगम से सुरक्षा के उपाय करने की मांग की। पार्षद ने कहा कि नाले में जहरीले जीव भी होते हैं। इसके साथ ही जहरीली गैस भी निकलती है लेकिन उसमें घुसकर सफाई करने वालों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं होता। वे जान जोखिम में डालकर सफाई करते हैं।

Image Source Here...

कूड़ा नगर निगम की गाड़ियों को दें

पार्षद ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था है। उन्होंने लोगों से अपील है कि वे कूड़ा नगर निगम की गाड़ियों को ही दें। इधर-उधर और खासकर नालियों में कूड़ा, पॉलिथीन न फेकें। ऐसा करने से सारी पॉलिथीन बहकर बड़े नाले में जाती है और पानी का बहाव अवरुद्ध करती है। बरसात के समय में इससे जलभराव होगा। पार्षद ने कहा कि लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सफाई कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने का काम करते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस