BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Cricket, Engineering Premier • गोरखपुर / चरगांवा • 12-03-2026

गोरखपुर विश्वविद्यालय में क्रिकेट का रोमांच, आज से इंजीनियरिंग प्रीमियर लीग प्रारंभ, आईआईटी स्टूडेंट संभालेंगे जिम्मेदारी

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के स्टूडेंट्स की ओर से क्रिकेट कंपटीशन “इंजीनियरिंग प्रीमियर लीग– सेशन 2” का आयोजन 12 से 18 मार्च तक किया जाएगा।

जिसके लिए स्टूडेंट्स ने कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन से मुलाकात कर उन्हें इन्व्हाइट किया। यह कंपटीशन पूरी तरह आईईटी के स्टूडेंट्स की पहल, प्लानिंग और प्रयासों से आयोजित किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा से लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं तक की जिम्मेदारी स्टूडेंट्स ने खुद संभाली है।

Image Source Here...

17 टीमें करेंगी प्रतिभाग इस कंपटीशन में कुल 17 टीम हिस्सा लेंगे, जिनमें छात्र और छात्राएं दोनों शामिल हैं। प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि इसमें हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी केवल आईईटी के इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स ही होंगे।

प्रतियोगिता 12 मार्च से 18 मार्च तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हो रही है, जिसमें सभी टीम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक-दूसरे के विरुद्ध मुकाबले खेलेंगे।

इस प्रतियोगिता के संचालन और समन्वय में उद्यम क्रिकेट स्पोर्ट्स क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजन की योजना, समन्वय और व्यवस्थाओं के संचालन में क्लब के सदस्यों की ओर से सक्रिय योगदान दिया जा रहा है, जबकि आयोजन के दौरान छायांकन संबंधी सहयोग साहनी स्पोर्ट्स की ओर से दिया जा रहा रहा है।

कुलपति को आमंत्रण

प्रतियोगिता के संबंध में आयोजक विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति से भेंट कर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। कुलपति ने प्रतियोगिता के आयोजन की अनुमति प्रदान की। साथ ही यह सहमति दी कि 12 मार्च को प्रतियोगिता का उद्घाटन उनके द्वारा किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार “इंजीनियरिंग प्रीमियर लीग – सत्र दो” आईईटी के विद्यार्थियों के लिए केवल एक खेल प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। जिसको लेकर विद्यार्थियों के बीच उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस