BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Khichdi, Makar Sankranti • गोरखपुर / चरगांवा • 17-01-2026

मकर संक्रांति पर खिचड़ी मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब

गोरखपुर में मकर संक्रांति के दिन गोरखनाथ मंदिर के मेला क्षेत्र में जबरदस्त भीड़ देखने को मिला। सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे थे। पूरा मेला परिसर खचाखच भरा हुआ था। बच्चों का हो या बड़ों का, हर झूलों के टिकट काउंटर पर लोगों का हुजूम नजर आया।

लोग झूले का आनंद लेने के लिए घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। इसके अलावा 'जलपरी शो', खाने- पीने के स्टॉल, महिलाओं से संबंधित श्रृंगार या अन्य दुकानों पर पर भी लोग की भीड़ उमड़ी रही।

कॉस्मेटिक, अचार, बर्तन, वुडन आइटम, डेकोरेटिव आइटम, बच्चों के खिलौने, चश्मे और अन्य तमाम दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में हर तरफ लोग ही लोग दिखाई दिए।

झूला झूलने आए विकास सिंह ने कहा- झूले तो सब अच्छे हैं, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा मजा ड्रैगन झूले पर आता है। इसमें अलग ही मजा है। झूला जब ऊपर जाता है और ऊपर से नीचे आता है तो मन में जो सनसनाहट होती है, वो मजे में बदल जाती है। झूलने के बाद ऐसा लगता है कि आत्मा का मिला परमात्मा से हो गया। बलिया से आए प्रद्युम्न प्रजापति ने कहा- मेले में सबसे ज्यादा मजा ड्रैगन और जॉइंट व्हील झूला कर आता है। जब झूला ऊपर जाता है तो दिल का धड़कन बढ़ जाता है। लोगों की चीखें निकल जाती है।

Image Source Here...

दूर-दराज से आए लोगों ने झूले और मेले का आनंद लेने के साथ-साथ जमकर खरीदारी भी की। कॉस्टमेटिक, अचार, बर्तन, वूडेन आइटम, डेकोरेटिव आइटम, बच्चों के खिलौने, चश्मे और अन्य तमाम दुकानों पर लोगों का हुजूम नजर आया। घूमने आएं लोगों ने जगह- जगह अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर सेल्फी ली। साथ ही वीडियो बनाकर यादगार पल को कैमरे में कैद किया। इसके अलावा तमाम लोगों ने इंस्टैंट फोटो स्टूडियों में भी फोटो खिंचवाई।

Image Source Here...

मेले में स्वच्छता का भी खास ध्यान रखा गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर या मेला में गंदगी न फैले इसके लिए नगर पालिका के कर्मचारी वहां लगातार जगह- जगह सफाई करते नजर आएं। सुरक्षा के मद्दे नजर भारी संख्या में पुलिस बल परिसर में मौजूद नजर आई। गेट से ही सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष पुलिस मुस्तैद दिखी। साथ ही खोया- पाया विभाग भी पूरी तरह एक्टिव रहा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस