BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Cyber ​​fraud • गोरखपुर / चरगांवा • 25-03-2026

साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, लोन दिलाने का देते थे झांसा, 7 गुर्गे गिरफ्तार, फर्जी मोहर व चेक आदि बरामद

रूरल न्यूज नेटवर्क। एम्स थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल आरोपी लोगों को लोन दिलाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनके खाते खुलवाते। फिर उस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी के रुपयों को ठिकाने लगाने के लिए करते थे। इतना ही नहीं उनके आधार कार्ड से नया सिम निकलवा कर साइबर फ्रॉड के लिए इस्तेमाल करते थे।

पुलिस ने मंलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 7 गुर्गों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है। हर एंगल से जांच की जा रही है। उनके पास से 10 मोबाइल फोन, एक टैब, दो लैपटाप, आठ फर्जी मोहर, 28 साइनड चेक, चार पासबुक, तीन एटीएम कार्ड, दो चेक बुक बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैंट इलाके के सिंघड़िया निवासी ध्रुव साहनी, एम्स थान क्षेत्र के रजही जगदीशपुर निवासी सूरज सिंह, पिपराइच के पिपरा बसंत निवासी अजय उपाध्याय, देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के असनहर निवासी अखंड प्रताप सिंह, मऊ जिले के गोपालपुर निवासी बृजेंद्र कुमार सिंह, बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अ​भिषेक कुमार यादव और एम्स इलाके के नीना थापा ​झरनाटोला निवासी अमर कुमार निषाद के रूप में हुई।

3 आरोपी वांछित

बृजेंद्र वर्तमान में एम्स इलाके के नीना थापा और अमर निषाद वाराणसी जिले के सारनाथ​ थाना क्षेत्र के सिंधौरा में रहता था। मामले में वाराणसी, भदोही और लखनऊ के तीन आरोपी वांछित हैं।

कई लोगों से यह उनके बैंक खाते भी मांग लेते और बदले में उनको कमीशन का लालच देते थे। इस गिरोह को चलाने वाला ध्रूव साहनी ही सभी गुर्गों को निर्देश देता था। उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

Image Source Here...

शिक्षक का खाता फ्रीज हुआ तो खुला मामला

एम्स थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर टीचर्स कॉलोनी निवासी शिक्षक सुनील शर्मा से ठगी हो गई थी। जालसाजों ने सरकारी योजना का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड अपने कब्जे में ले लिए और उनके माध्यम से लाखों रुपये का साइबर फ्रॉड कर डाला। मामले की जानकारी तक हुई जब शिक्षक के खाते अचानक फ्रीज हो गए। ठगी के शिकार पीड़ित ने कैंट के सिंघड़िया आर्दशनगर निवासी ध्रुव साहनी, जंगल रामगढ़ उर्फ रजही निवासी सूरज के खिलाफ एम्स थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

10 लोगों को बनाया शिकार

पुलिस की जांच में अब तक ऐसे 10 लोग सामने आए हैं, जिनके खातों से आरोपियों ने लाखों रुपये की लेनदेन की है। इनमें कुछ के नए खाते खोले गए तो किसी के वर्तमान खाते का ही एक्सेस लेकर ट्रांजेक्शन किया है। बताया जा रहा है कि इस तरह के पीड़ित बड़ी संख्या में हैं। पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है।

​एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया, गिरोह के सात गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मिले मोबाइल फोन और लैपटॉप से ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। तीन आरोपी वांछित हैं, जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बैंकों से आसानी से लोन अप्रूव करवा देते थे

साइबर ठगी के रुपए ठिकाने लगाने वाले गिरोह के गुर्गे लोगों को लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए वह फर्जी स्टांप और दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे, जिसके जरिए प्राइवेट और सरकारी बैंकों से आसानी से लोन अप्रूव करवा देते थे। आरोपियों के पास से पुलिस को आठ फर्जी मोहर भी मिले हैं। यह राजस्व विभाग और अन्य सरकारी विभागों के हैं। इसका इस्तेमाल वह भू-नक्शा बनाने के लिए भी करते थे। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं इसमें विभाग का कोई कर्मचारी तो शामिल नहीं।

लोगों के पासबुक, एटीएम कार्ड अपने पास ही रखते

दरसअल, गोरखपुर में ध्रूव साहनी ही गुर्गों को निर्देश देता था। सभी आरोपियों का काम बंटा हुआ था। कोई लोगों से दस्तावेज लेकर सिम निकालते और बाद में खाते खुलवाते। खाता खुलवाने के बाद उसका पासबुक, एटीएम कार्ड अपने पास ही रखते।

इसके बाद दूसरा आरोपी उसमें ठगी की रकम ट्रांसफर करता था। तीसरे का काम होता उस रकम को निकालकर बाहर भेजना। इसके लिए सभी का कमीशन तय था। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी को काम के हिसाब से सात से आठ प्रतिशत कमीशन मिलता था।

कई बार ये जिन लोगों के खाते इस्तेमाल करते उनको भी रकम का एक से दो प्रतिशत हिस्सा देते थे। आमतौर पर ये उन लोगाें को टारगेट करते थे जो लोन लेने की कोशिश कर रहे होते थे। ध्रूव को वाराणसी, भदोही और लखनऊ में बैठे मास्टरमाइंड से अपडेट मिलता था।

ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगालेगी पुलिस

साइबर ठगी की रकम को खाते में मंगाने के बाद आरोपी उसे कैसे ठिकाने लगाते थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। हाल ही में खोराबार थाने में भी इससे जुड़ा एक मामला आया था जिसमें रुपये को क्रिप्टो में बदलकर विदेशों में भेजा जाता था। आशंका है कि इस मामले में भी रुयये को बाहर भेजा जा सकता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस