BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Daughter, Ayushman • गोरखपुर / चरगांवा • 05-06-2026

बेटी की मौत, 3 दिन बाद स्वस्थ होने का मैसेज आया, आयुष्मान रिकॉर्ड पर उठे सवाल, डिस्चार्ज दिखाया

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में 14 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद आयुष्मान भारत योजना से आए एक मैसेज ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है। कुशीनगर निवासी जयप्रकाश प्रजापति की बेटी राजनंदनी प्रजापति का ऑपरेशन के बाद निधन हो गया था और परिवार उसका अंतिम संस्कार भी कर चुका था। इसके बावजूद तीन दिन बाद पिता के मोबाइल पर आयुष्मान योजना का संदेश पहुंचा, जिसमें बच्ची को इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौटना बताया गया और उपचार को लेकर फीडबैक मांगा गया। संदेश देखने के बाद परिवार ने अस्पताल और पोर्टल पर दर्ज रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

Image Source Here...

पित्त की पथरी के ऑपरेशन के लिए कराया था भर्ती

कुशीनगर के फाजिलनगर विकासखंड के सुमही बुजुर्ग गांव निवासी जयप्रकाश प्रजापति अपनी 14 वर्षीय बेटी राजनंदनी को पित्त की थैली में पथरी के इलाज के लिए 23 मई को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल लेकर आए थे। परिवार का कहना है कि बच्ची को आयुष्मान कार्ड के जरिए भर्ती कराया गया था और वह स्वयं चलकर अस्पताल पहुंची थी। 24 मई को उसका ऑपरेशन किया गया। पिता का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद काफी देर तक अस्पताल प्रशासन ने बच्ची की वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं दी। बाद में उन्हें उसकी मौत की सूचना दी गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव लौट गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

27 मई को आया मैसेज, परिवार रह गया हैरान

परिजनों के अनुसार बेटी की मौत के सदमे से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि 27 मई को आयुष्मान भारत योजना से मोबाइल पर संदेश आया। संदेश में बताया गया कि राजनंदनी का इलाज पूरा हो गया है और वह अस्पताल से घर लौट चुकी है। साथ ही उपचार संबंधी फीडबैक भी मांगा गया था। जयप्रकाश का कहना है कि जिस बेटी का 24 मई को अंतिम संस्कार कर दिया गया, उसे तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज दिखाया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका आरोप है कि यदि यह संदेश नहीं आता तो उन्हें रिकॉर्ड में संभावित गड़बड़ी की जानकारी भी नहीं मिलती।

Image Source Here...

डीएम, एसपी और सीएमओ से जांच की मांग

पीड़ित पिता ने डीएम, एसपी और सीएमओ को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बेटी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और मौत के बाद भी आयुष्मान रिकॉर्ड में इलाज जारी या डिस्चार्ज क्यों दिखाया गया, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिवार ने अस्पताल की भूमिका, आयुष्मान पोर्टल की एंट्री और उपचार से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अस्पताल ने पोर्टल की तकनीकी त्रुटि बताया

वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्ची को 23 मई को भर्ती किया गया था और ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई थी। अस्पताल संचालक के अनुसार मृत्यु की सूचना आयुष्मान पोर्टल पर भेज दी गई थी। उनका दावा है कि स्वस्थ होकर घर लौटने वाला संदेश पोर्टल स्तर की तकनीकी त्रुटि के कारण जारी हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश

राजेश झा ने कहा कि मामले में लगाए गए आरोप गंभीर हैं। शिकायत मिलने के बाद जांच के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल के रिकॉर्ड, आयुष्मान पोर्टल की एंट्री और पूरी उपचार प्रक्रिया की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस