BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, DDU, online-distance, program • गोरखपुर / चरगांवा • 24-01-2026

DDU में ऑनलाइन-डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम लागू, UGC से मिली मंजूरी

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को यूजीसी से ऑनलाइन लर्निंग (ओएल) और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) दोनों मोड में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) स्तर के शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति विश्वविद्यालय को 'श्रेणी-I' (Category-I) विश्वविद्यालय के रूप में दी गई है, जो इसकी एकेडमिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में यूजीसी के विश्वास को प्रदर्शित करती है।

Image Source Here...

इस स्वीकृति के साथ, विश्वविद्यालय पहले से संचालित कार्यक्रमों के अतिरिक्त नए PG कार्यक्रम भी इन लचीले मोड में प्रारंभ करने में सक्षम होगा। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है, जो उच्च शिक्षा को बहुविकल्पीय, तकनीक-समर्थित और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर बल देती है।

ओएल और ओडीएल मोड का विस्तार से मिलेगा लाभ

ये मोड कार्यरत पेशेवरों, दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, महिलाओं तथा उन सभी शिक्षार्थियों के लिए वरदान साबित होंगे, जो समय या स्थान की बाध्यताओं के कारण नियमित कक्षाओं में भाग नहीं ले पाते। ऑनलाइन लर्निंग में इंटरएक्टिव डिजिटल कंटेंट, लाइव व रिकॉर्डेड लेक्चर और ऑनलाइन मूल्यांकन शामिल हैं, जबकि ओडीएल स्व-अध्ययन सामग्री और लचीले पाठ्यक्रम ढाँचे पर आधारित है।

इन प्रोग्राम्स को मिली मंजूरी

  • स्नातक (यूजी): बीए (आर्ट्स), बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन), बीकॉम (कॉमर्स)।
  • स्नातकोत्तर (पीजी): एमबीए, एमकॉम, एमए (अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, शिक्षा, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान) तथा एमएससी (गणित)।

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन

यह स्वीकृति विश्वविद्यालय की अकादमिक परिपक्वता व डिजिटल तत्परता का प्रमाण है। ओएल व ओडीएल कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा को अधिक सुलभ और समावेशी बनाएंगे। हमारा लक्ष्य उन तक शिक्षा पहुंचाना है, जो नियमित मोड से जुड़ नहीं पाते। भविष्य में हम उद्योग व रोजगार की माँग के अनुरूप और अधिक नवाचारी व कौशल-आधारित कार्यक्रम इन मोड में लॉन्च करेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस