BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, DDU, BSc Biotechnology • गोरखपुर / चरगांवा • 23-04-2026

DDU में BSc बायोटेक्नोलॉजी कोर्स शुरू, UG-PG की सीटें बढ़ीं, नए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को मंजूरी

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में सेशन 2026-27 से BSc में बायोटेक्नोलॉजी कोर्स शुरू करने, सीट बढ़ाने और नए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन लागू करने का फैसला लिया गया है। एडमिशन कमेटी की मीटिंग में इन प्रस्तावों को अप्रूवल मिल गया है और जल्द ही एडमिशन प्रोसेस शुरू होगी।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में पहली बार BSc लेवल पर बायोटेक्नोलॉजी को शामिल करने पर सहमति बनी। एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि यह कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड में संचालित होगा और इसके लिए तीन सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन तय किए गए हैं।

पहले कॉम्बिनेशन में बॉटनी, जूलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी, दूसरे में बॉटनी, केमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी, जबकि तीसरे में जूलॉजी, केमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी शामिल होंगे। इन तीनों ग्रुप में कुल 60 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।

Image Source Here...

कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स में सीट बढ़ीं

यूनिवर्सिटी ने BSc कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी 30-30 एडिशनल सीट बढ़ाने का निर्णय लिया है। कंप्यूटर साइंस में दो ग्रुप का ऑप्शन होगा-फिजिक्स, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस या फिर स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स में फिजिक्स, केमिस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ नया सेक्शन शुरू किया जाएगा।

मीटिंग में UG और PG लेवल पर भी सीट इंक्रीज को मंजूरी दी गई है। इसके तहत BA में 30 सीट बढ़ेंगी, जबकि MA के सभी सब्जेक्ट्स में 25 प्रतिशत सीट बढ़ाई जाएंगी। BSc, MSc और MCom में 20-20 प्रतिशत सीट इंक्रीज का फैसला लिया गया है।

नए कोर्स को भी मिली अप्रूवल

इसके अलावा इंग्लिश और पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में एक-एक PG डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने को भी अप्रूवल मिला है। कुलपति ने बताया कि नए सेशन के लिए एडमिशन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नए कोर्स और सीट बढ़ने से ज्यादा स्टूडेंट्स को एडमिशन का मौका मिलेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस