BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, DDU • गोरखपुर / चरगांवा • 01-06-2026

देश के टॉप 100 सरकारी बी-स्कूलों में चमका DDU, IIRF रैंकिंग में मिला 75वां स्थान, प्रदेश में 11वें नंबर पर

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF)-2026 में बेहतरीन सफलता हासिल की है। यूनिवर्सिटी के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग (डीबीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप 100 सरकारी बी-स्कूलों (मैनेजमेंट कॉलेजों) में 75वीं रैंक बनाई है।

यह कामयाबी इसलिए बड़ी भी है क्योंकि उत्तर प्रदेश की सिर्फ चार राज्य यूनिवर्सिटी ही इस लिस्ट में जगह बना पाई हैं, जिनमें डीडीयू भी शामिल है। वहीं, उत्तर प्रदेश के स्तर पर यूनिवर्सिटी को 11वां स्थान मिला है।

किस आधार पर मिली रैंकिंग

इस रैंकिंग को तय करने के लिए कॉलेजों की पढ़ाई की क्वालिटी, छात्रों को मिलने वाली नौकरियां, रिसर्च के काम, छात्रों का प्रोफाइल, कंपनियों में कॉलेज की साख, संस्था का विकास, पूर्व छात्रों (एलुमनाई) का फीडबैक और समाज पर उसके असर जैसे कई जरूरी पैमानों को परखा जाता है। यह रैंकिंग आंकड़ों और लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर तय होती है।

डीडीयू का स्कोर कार्ड

यूनिवर्सिटी ने कुल 1000 अंकों में से 751.42 का शानदार स्कोर हासिल किया है। अलग-अलग पैमानों पर डीडीयू को ये अंक मिले। जिसमें अकादमिक साख के लिए 85.66, छात्रों की डिमांड और प्रोफाइल- 84.10, नौकरी मिलने की संभावना-84.08, रिसर्च के नतीजे-82.10, कंपनियों में साख और ग्लोबल नजरिया-82.99, सुविधाएं और विकास-82.99, साथियों की राय और पूर्व छात्रों का फीडबैक-81.88, असर और वैल्यू एडिशन के लिए 80.77 अंक शामिल हैं।

Image Source Here...

कुलपति ने दी बधाई, राज्यपाल का जताया आभार

इस बड़ी सफलता पर खुशी जताते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह पूरी यूनिवर्सिटी के शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों और पूर्व छात्रों की सामूहिक मेहनत का नतीजा है। यह रैंकिंग दिखाती है कि हम अच्छी पढ़ाई, रिसर्च, नए तौर-तरीकों और रोजगार देने वाले कोर्स पर सही काम कर रहे हैं। हमारा विश्वविद्यालय आगे भी विकास के नए रिकॉर्ड बनाने के लिए कोशिश करता रहेगा।

कुलपति ने इस मौके पर राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका खास आभार जताया, जो राज्य की यूनिवर्सिटीज में क्वालिटी और सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि आने वाले सालों में डीडीयू शिक्षा, रिसर्च और मैनेजमेंट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस