BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, DDU, standing • गोरखपुर / चरगांवा • 12-06-2026

ग्लोबल लेवल पर मजबूत हुई डीडीयू की पहचान, देश में मिली 133वीं रैंक, 37 रिसर्च सब्जेक्ट में टॉप 50% संस्थानों में शामिल

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इंटरनेशनल रैंकिंग एजेंसी एडुरैंक की नई रैंकिंग में डीडीयू को देश की यूनिवर्सिटीज में 133वीं रैंक मिली है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने ग्लोबल लेवल पर 37 रिसर्च सब्जेक्ट्स में टॉप 50 प्रतिशत संस्थानों में जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस रैंकिंग ने रिसर्च, इनोवेशन और एकेडमिक परफॉर्मेंस के क्षेत्र में डीडीयू की बढ़ती क्षमता को दिखाया है।

एडुरैंक की ओर से जारी रैंकिंग में डीडीयू का सबसे बेहतर प्रदर्शन टॉक्सिकोलॉजी सब्जेक्ट में सामने आया है। इस क्षेत्र में यूनिवर्सिटी ने देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में जगह बनाते हुए भारत में 14वीं रैंक हासिल की है। वहीं, ग्लोबल लेवल पर डीडीयू को 313वीं पोजिशन मिली है। यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी में हो रहे हाई क्वालिटी रिसर्च और बेहतर एकेडमिक माहौल को दर्शाती है।

साइंस से लेकर इंजीनियरिंग तक कई सब्जेक्ट में बनाई जगह

डीडीयू ने सिर्फ एक सब्जेक्ट में ही नहीं, बल्कि कई प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है। बायोलॉजी में यूनिवर्सिटी को 140वीं रैंक मिली है। इसके अलावा केमिस्ट्री में 144वीं, एनवायरमेंटल साइंस में 153वीं, फिजिक्स में 170वीं और इंजीनियरिंग में 187वीं रैंक हासिल हुई है। वहीं, लिबरल आर्ट्स एंड सोशल साइंस में डीडीयू को 236वीं और कंप्यूटर साइंस में 258वीं रैंक मिली है।

Image Source Here...

रिसर्च क्वालिटी और एकेडमिक एक्टिविटी पर लगातार फोकस

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता यूनिवर्सिटी के टीचर्स, रिसर्च स्कॉलर्स, स्टूडेंट्स और कर्मचारियों की लगातार मेहनत का परिणाम है। सभी के टीम वर्क से यूनिवर्सिटी ने रिसर्च और एकेडमिक सेक्टर में अपनी स्थिति मजबूत की है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में रिसर्च क्वालिटी को बढ़ाने, बेहतर पब्लिकेशन को बढ़ावा देने और डॉक्टोरल एजुकेशन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। नए रिसर्च प्रोजेक्ट्स और एकेडमिक इनिशिएटिव्स के जरिए डीडीयू को आगे ले जाने की तैयारी है।

नेशनल-ग्लोबल रैंकिंग सुधारने पर रहेगा फोकस

कुलपति ने कहा कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के गाइडेंस में यूनिवर्सिटी ने पिछले कुछ समय में रिसर्च प्रोडक्टिविटी, एकेडमिक डेवलपमेंट और इनोवेशन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

आने वाले समय में डीडीयू की नेशनल और इंटरनेशनल रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी का लक्ष्य ग्लोबल एकेडमिक प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान को और मजबूत करना है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस