BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, DDU, Thailand, University, Shinawatra • गोरखपुर / चरगांवा • 03-02-2026

थाईलैंड से जुड़ेंगे DDU के स्टूडेंट्स, गोरखपुर विश्वविद्यालय और शिनावात्रा यूनिवर्सिटी के साथ समझौता, ऐतिहासिक उपलब्धि

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में थाईलैंड की शिनावात्रा यूनिवर्सिटी के साथ पांच वर्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह ऐतिहासिक समझौता भारत और थाईलैंड के बीच शैक्षणिक सहयोग, संयुक्त शोध और अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक पहलों को मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक वैश्विक साझेदारी की शुरुआत है।

Image Source Here...

इस MoU के अंतर्गत छात्र और शिक्षक एक्सचेंज प्रोग्राम, विज्ञान, मानविकी और विधि जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध परियोजनाएं, विशेषीकृत शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का विकास, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, संगोष्ठियों और कार्यशालाओं का आयोजन शामिल है।

परास्नातक और शोधार्थियों के मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समझौते के तहत शिनावात्रा यूनिवर्सिटी थाईलैंड में डीडीयूजीयू के लिए शैक्षणिक और शोध सुविधा मंच के रूप में भी कार्य करेगी साथ ही संयुक्त ऑनलाइन और ब्लेंडेड लर्निंग कार्यक्रमों के शुरुआत का प्रावधान भी किया गया है।

यह MoU गोवा में आयोजित QS Summit के दौरान डीडीयूजीयू की ओर से कुलपति प्रो. पूनम टंडन द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। यह विश्वविद्यालय की वैश्विक शैक्षणिक सहयोग के प्रति सुदृढ़ संस्थागत, प्रशासनिक और वित्तीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

समझौते में बौद्धिक संपदा अधिकार, संयुक्त प्रकाशन, गोपनीयता और शासन तंत्र से संबंधित स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं, जिससे पारदर्शिता व पारस्परिक लाभ सुनिश्चित हो सके।

Image Source Here...

कुलपति ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताया

इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा- थाईलैंड की शिनावात्रा यूनिवर्सिटी के साथ यह साझेदारी दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे हमारे विद्यार्थियों और शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव, वैश्विक शोध नेटवर्क तक पहुंच और नवाचार, कौशल विकास और उद्यमिता के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:37
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा