BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, DDU, PhD, journalism • गोरखपुर / चरगांवा • 13-02-2026

DDU में जल्द शुरू होगा पत्रकारिता में PHD प्रोग्राम, 7 स्टूडेंट्स ने किया यूजीसी-नेट रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के 7 स्टूडेंट्स ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। जिसमें 3 ने नेट जबकि 4 ने पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया है।

इस सफलता के बाद स्टूडेंट्स ने विभाग के एचओडी और अन्य प्रोफेसर्स के साथ कुलपति से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स और फैकल्टी की सराहना की और इस साल से पत्रकारिता में पीएचडी शुरू करवाने का आश्वाशन दिया है। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा- किसी भी संस्था की पहचान या अचीवमेंट उसके स्टूडेंट्स से ही होता है। इतने कम संसाधन में स्टूडेंट्स ने यह सफलता हासिल की है।

यह विश्वविद्यालय और विभाग की बड़ी उपलब्धि है। इसमें शिक्षकों का भी अहम योगदान रहा है कि उन्होंने स्टूडेंट्स को इसके लिए तैयार किया। स्टूडेंट्स के शानदार परफॉर्मेंस से ही पत्रकारिता में लगातार अच्छी रैंकिग आती है।

उन्होंने आगे कहा- स्टूडेंट्स की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ाने में मील का पत्थर शुरू साबित होगी। हम जल्द ही पीएचडी प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं। ताकि हमारे स्टूडेंट्स को बाहर जाकर रिसर्च न करना पड़ें।

इस अवसर पर विभाग के एचओडी प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी ने कहा कि यह विभाग के लिए बहुत ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमने बहुत ही कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है। सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Image Source Here...

इन्होनें हासिल की सफलता

यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा में बृजेश दूबे, शिवम त्रिपाठी व वंदना त्रिपाठी ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं अनुराग मिश्र, चंदन शर्मा, प्रगति गुप्ता एवं अलका राय ने पीएचडी प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की।

पत्रकारिता पाठ्यक्रम के समन्वयक प्रो. राजेश मल्ल और विभाग के सभी आचार्यों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. रजनीश कुमार चतुर्वेदी, डॉ. अन्वेषण सिंह, डॉ. नरगिस बानो, अभय शुक्ला उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस