BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, International, Editorial • गोरखपुर / चरगांवा • 30-05-2026

DDU के प्रो. उमेश को मिला इंटरनेशल 'एडिटोरियल कंट्रीब्यूशन अवार्ड', 'स्प्रिंगर नेचर' के रिसर्च पेपर्स के संपादन में किया शानदार काम

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर उमेश यादव को साल 2026 के प्रतिष्ठित "एडिटर ऑफ डिस्टिंक्शन अवार्ड्स" के तहत "एडिटोरियल कंट्रीब्यूशन अवार्ड" से सम्मानित किया है।

यह अवॉर्ड दुनिया की जानी-मानी वैज्ञानिक और एकेडमिक प्रकाशन संस्था 'स्प्रिंगर नेचर' की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर की मशहूर रिसर्च पत्रिका (जर्नल) 'साइंटिफिक रिपोर्ट्स' में बेहतरीन संपादन, रिसर्च पेपर्स के सही मूल्यांकन और पीयर-रिव्यू प्रक्रिया को शानदार तरीके से संभालने के लिए दिया गया है।

Image Source Here...

दुनिया के टॉप 20 प्रतिशत संपादकों में बनाई जगह

 स्प्रिंगर नेचर की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह पुरस्कार उन संपादकों को दिया जाता है जो रिसर्च पेपर्स की जांच और संपादन में ऊंचे मापदंड, निष्पक्षता और बेहतरीन लीडरशिप दिखाते हैं। प्रो. उमेश यादव को उनके शानदार काम के लिए दुनिया भर के टॉप 20 प्रतिशत संपादकों में स्थान मिला है। संस्था ने अपने संदेश में कहा कि प्रो. यादव का अपने काम और रिसर्च कम्युनिटी के प्रति लगाव बेहद प्रेरणादायक है। लेखकों की मदद करने और विज्ञान जगत को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका बहुत अहम रही है।

क्या है यह अवार्ड

यह सम्मान स्प्रिंगर नेचर की एक खास पहल है, जिसके जरिए स्प्रिंगर, नेचर, बीएमसी और डिस्कवर जैसी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं से जुड़े संपादकों के असाधारण काम को ग्लोबल लेवल पर सराहा जाता है।

सम्मान मिलने पर प्रो. उमेश यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि यह अवार्ड उनके लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने इसे निष्पक्ष काम और अकादमिक बेहतरी के प्रति अपनी कोशिशों का नतीजा बताया और इसका श्रेय अपने साथियों, रिसर्चरों और पूरे शैक्षणिक समाज को दिया।

कुलपति ने दी बधाई

 यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रो. उमेश यादव को इस बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ प्रो. यादव की निजी सफलता नहीं है, बल्कि पूरी गोरखपुर यूनिवर्सिटी के लिए गर्व की बात है।

इससे यूनिवर्सिटी के बाकी शिक्षकों और छात्रों को भी हाई क्वालिटी रिसर्च करने की प्रेरणा मिलेगी। इस बड़ी जीत से यूनिवर्सिटी और शिक्षा जगत में खुशी की लहर है और सभी शुभचिंतक प्रो. यादव को बधाइयां दे रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस