BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, anniversary, Gorakshapeeth, Janardan • गोरखपुर / चरगांवा • 23-01-2026

गोरक्षपीठ के सेवक जनार्दन सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई:श्रद्धांजलि सभा में अर्पित किए श्रद्धासुमन

रूरल न्यूज़ नेटवर्क। गोरक्षपीठ के निष्ठावान सेवक स्वर्गीय जनार्दन सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Image Source Here...

कार्यक्रम में कालीबाड़ी मंदिर के महंत रवीन्द्रदास महाराज, पूर्व मंत्री विधायक फतेह बहादुर सिंह, विजय शंकर यादव, राज गौरव सिंह, लालदेव यादव, विनीत पोद्दार और कुणाल जायसवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय जनार्दन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय जनार्दन सिंह का पूरा जीवन गोरक्षपीठ की सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण-प्रचार और समाज सेवा को समर्पित रहा। वे सरलता, कर्मठता और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक थे। उनके धार्मिक और सामाजिक कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर कालीबाड़ी वाले बाबा ने कहा कि जनार्दन सिंह केवल गोरक्षपीठ के सेवक नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने वाले एक आदर्श व्यक्तित्व थे। उनके विचार और आचरण आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के समाज और धर्म की सेवा की।

श्रद्धांजलि सभा के बाद, स्वर्गीय जनार्दन सिंह की स्मृति में अमित सिंह मोनू और उनके परिवार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।

अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय जनार्दन सिंह के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उनके बड़े पुत्र अखिलेश सिंह, अभय सिंह, चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा, अमरदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह और राकेश चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:21
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा