BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, University, Deen Dayal • गोरखपुर / चरगांवा • 29-01-2026

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पहल, MS और BCA में एआई कोर्स शुरू

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence–AI) को शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास के केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है।

अभी तक MS, BCA, B.Tech में AI कोर्स शुरू हो चुका। हर स्टूडेंट्स को ध्यान में रखते हुए आगे सभी कोर्स में AI को शामिल करने पर काम चल रहा है।

Image Source Here...

सभी कोर्स के लिए व्यापक योजना कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से सभी संकायों और विषयों में एआई को समाहित करने की व्यापक योजना पर कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी इसकी मूलभूत समझ के साथ उसके अनुप्रयोग की क्षमता भी विकसित कर सके।

MS और BCA में एआई कोर्स शुरू विश्वविद्यालय ने एम.एस. (AI) और बी.सी.ए. स्तर पर एआई पाठ्यक्रम पहले ही शुरू कर दिए हैं। यह पाठ्यक्रम NIELIT के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही बी.टेक. (Artificial Intelligence) प्रोग्राम भी शुरू कर दिया गया है, जो भविष्य की तकनीकी मांगों के अनुरूप है।

'स्वयं' पर AI कोर्स में रजिस्ट्रेशन विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय के छात्र 'स्वयं' प्लेटफॉर्म पर एआई से संबंधित पाठ्यक्रमों में सक्रिय रूप से पंजीकरण कर रहे हैं।

एआई लैब की होगी स्थापना इसके अलावा प्रधानमंत्री उषा योजना (PM-USHA) के अंतर्गत विश्वविद्यालय में एक अत्याधुनिक एआई लैब की स्थापना की जा रही है, जो ट्रेनिंग, अनुसंधान और नवाचार का केंद्र बनेगी।

AI मंथन-2026 में सहभागिता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित “एआई मंथन-2026: उच्च और तकनीकी शिक्षा में चुनौतियाँयां और अवसर” कार्यक्रम में गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम ने कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं, नवाचार, प्रशासनिक सुधार और शिक्षण-अधिगम में एआई के उपयोग पर सारगर्भित चर्चा हुई।

तकनीकी सत्रों में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने एआई टूल्स, साइबर सुरक्षा, परीक्षा मूल्यांकन, छात्र सहायता सेवाओं तथा जेनरेटिव एआई जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए। उद्योग विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा में विश्वविद्यालयों में एआई सुविधाओं की स्थापना एवं अनुसंधान सहयोग पर विशेष फोकस रहा।

आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग

इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग है। हमारा प्रयास है कि एआई को केवल एक विषय नहीं, बल्कि सभी पाठ्यक्रमों का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बन सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस