BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Vande Bharat,Mumbai, Delhi • गोरखपुर / चरगांवा • 18-03-2026

मुंबई-दिल्ली के लिए वंदे-भारत स्लीपर की डिमांड, रवि किशन ने उठाया गोरखपुर से जुड़ा मुद्दा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने मंगलवार को संसद में भारतीय रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल और अन्य राज्यों के लोगों के हित में कई मांगें रखीं। सांसद ने रेलवे के बजट और कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे आज तेजी से आधुनिक हो रही है।

उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय की पहल को जिम्मेदार बताया। सांसद ने कहा कि- रेलवे अब केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार का मजबूत आधार बन चुका है।

Image Source Here...

उन्होंने बताया कि रेलवे में नई लाइनें बिछाने, ट्रैक दोहरीकरण, विद्युतीकरण और स्टेशनों के आधुनिकीकरण जैसे काम तेजी से हो रहे हैं। साथ ही वंदे भारत एक्स्प्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनों और नई तकनीकों से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

उत्तर प्रदेश को मिला बड़ा बजट

सांसद ने जानकारी दी कि वर्ष 2026–27 के रेल बजट में उत्तर प्रदेश के लिए करीब ₹20,012 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं राज्य में ₹92,000 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं, जिससे कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

गोरखपुर और पूर्वांचल के लिए प्रमुख मांगें

सांसद रवि किशन ने गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए कुछ खास मांगें रखीं:-

  • गोरखपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की जाए
  • गोरखपुर से मुंबई के लिए भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाई जाए
  • गोरखपुर से गोवा के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू की जाए
  • गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शहीदों की याद में “शहीद गैलरी” बनाई जाए
  • स्टेशन परिसर में गुरु गोरखनाथ की भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए
Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:13
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा