BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Demonstration, Modi, Deputy SP • गोरखपुर / चरगांवा • 10-01-2026

गोरखपुर में आशाओं का प्रदर्शन:बोलीं- योगी-मोदी तेरा क्या भरोसा...; डिप्टी SP ने कहा- नौकरी करता हूं, बनिया नहीं हूं

गोरखपुर में नगर निगम में शुक्रवार को मानदेय बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। इस दौरान महराजगंज, देवरिया, गोरखपुर समेत कई जिलों की लगभग 500 आशा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंच कर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपना चाहा।

लेकिन मौके से डीएम मौजूद नहीं रहे। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष देखने को मिला। उन्होंने परिसर में बैठ कर 'योगी-मोदी तेरा क्या भरोसा, एक कटोरी दो समोसा' और अन्य तरह के नारे लगाएं।

मंत्री कहते तुम्हारा मर्द कमाता नहीं है कि चली आई हो- आरोप

मंच से संबोधित करते हुए आशा वर्कर की अध्यक्ष ने सरकारी मंत्रियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब हमारी बहने अपनी समस्या लेकर मंत्रियों के पास जाती हैं तो मंत्री कहते हैं, तुम्हारा मर्द कमाता नहीं है कि चली आई हो, ऐसे मंत्रियों को शर्म करना चाहिए। योगी मोदी कान में तेल डालकर बैठे हैं।

न्यूनतम मजदूरी से भी कम हमारा मानदेय

कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमसे 24 घंटे काम लिया जाता है लेकिन समय पर प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती। वहीं उनका कहना है कि एक न्यूनतम मजदूरी से भी कम हमारा मानदेय हैं। सरकार कान में तेल डाल कर बैठी है। कोई सुनवाई नहीं है।

Image Source Here...

ADM को सौंपा ज्ञापन

कार्यकर्ताओं की मांगों को देखते हुए डीएम के प्रतिनिधि बनकर एडीएम प्रशांत कुमार उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया कि उनकी बात वह डीएम तक जरूर पहुंचाएंगे। उन्होंने यह घोषणा की कि दो तीन दिन के अंदर 11 सदस्यों की प्रतिनिधि मंडल डीएम ऑफिस पहुंच कर अपनी बात रखेगा।

ADM को ज्ञापन सौंपने से पहले कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। उनका कहना था कि हम किसी प्रतिनिधि से नहीं मिलेंगे। इस दौरान उनको समझाते हुए डिप्टी एसपी का कड़ा रुख देखने को मिला।

डिप्टी एसपी ने अपनाया कड़ा रुख

कार्यकर्ताओं ने जब उनकी बात नहीं सुनी तब उन्होंने कड़े शब्दों में कहा- अगर आप लोग बोलेंगी, तो मैं नहीं बोलूंगा, सुन लीजिए, मैं पुलिस की नौकरी करता हूं, बनिया नहीं हूं, बहुत ज्यादा नहीं सुनूंगा मैं।

उसके बाद उन्होंने आराम से आशाओं को समझाया और कहा कि आप लोग इतनी दूर से आई हैं, आज डीएम साहब सरकारी काम से बाहर है, इसलिए आपकी बात ADM साहब डीएम तक पहुंचा देंगे। तब जाकर वे कुछ शर्तों के साथ ADM को ज्ञापन सौंपने के लिए तैयार हुईं।

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच दिखा खींच तान

एडीएम के समझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन तो सौंप दिया लेकिन नाराजगी जारी है। उन्होंने सड़कों पर निकल कर विरोध करने की कोशिश की। उनके आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल गेट बंद कर दिया।

बावजूद इसके कार्यकर्ताओं ने गेट खुलवाने के लिए पूरा जोर लगाया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींच तान भी देखने को मिली। अंत में गेट पर ही बैठ कर प्रदर्शन करने लगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस