BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Commercial, Complex • गोरखपुर / चरगांवा • 13-03-2026

कामर्शियल कॉम्प्लेक्स कम एंटरटेनमेंट जोन विकसित, राज्य स्तरीय व्यय वित्त समिति से मंजूरी

रूरल न्यूज नेटवर्क। नगर निगम गोरखपुर के वार्ड-30 में गुलरिहा थाने के पीछे करीब 5164 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स कम एंटरटेनमेंट जोन विकसित किया जाएगा। यह परियोजना राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्तावित की गई थी, जिसे राज्य स्तरीय व्यय वित्त समिति से मंजूरी मिल गई है।

Image Source Here...

बेसमेंट पार्किंग के साथ बनेगी चार मंजिला इमारत

परियोजना के तहत बेसमेंट पार्किंग के साथ भूतल और चार मंजिला कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। परिसर में वाहनों की पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था होगी। यहां 49 दोपहिया और 34 चारपहिया वाहनों के खड़े होने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस कॉम्प्लेक्स की डिजाइन उत्तर प्रदेश जल निगम की सीएंडडीएस यूनिट-19 ने तैयार की है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह परिसर शहर के लोगों के लिए मनोरंजन और खेल गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा।

खेल और मनोरंजन की मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

कॉम्प्लेक्स में स्विमिंग पूल, बॉक्स क्रिकेट, मल्टीपरपज हॉल, कैफेटेरिया और दुकानें विकसित की जाएंगी। इसके अलावा शूटिंग रूम, बॉलिंग एली, टेबल टेनिस, एरोबिक्स सेंटर, किड्स जोन और आधुनिक जिम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, बिलियर्ड्स, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, रेसलिंग और जिमनास्टिक जैसे खेलों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग यहां खेल और मनोरंजन का लाभ उठा सकें।

युवाओं के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र

सीएंडडीएस यूनिट-19 के प्रोजेक्ट मैनेजर लक्ष्मी प्रसाद के अनुसार, यह परिसर युवाओं के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। वहीं नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के शुरू होने से नगर निगम को राजस्व प्राप्त करने के नए स्रोत भी मिलेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस