BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, DG Railway • गोरखपुर / चरगांवा • 16-04-2026

DG रेलवे ने की समीक्षा बैठक, पथराव की घटनाओं पर होगी सख्ती

रूरल न्यूज नेटवर्क।  गोरखपुर पहुंचे DG रेलवे प्रकाश डी ने रेल अपराधों पर नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से GRP पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में एसपी रेलवे सहित गोरखपुर और बलिया के पुलिस उपाधीक्षक भी मौजूद रहे।

Image Source Here...

बैठक में खास तौर पर रेल यात्रियों की सुरक्षा, उनके सामान की देखरेख और रेलवे ट्रैक की निगरानी पर बात हुई। अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र में ज्यादातर रेल अपराध अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन ट्रेनों में पथराव की घटनाएं अभी भी बड़ी समस्या बनी हुई हैं। पथराव की घटनाओं पर सख्त रुख DG रेलवे ने साफ कहा कि ट्रेनों में पथराव की घटनाओं को हर हाल में रोकना है। जहां भी ऐसी घटनाएं हों, वहां तुरंत कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो। जनता से सहयोग की अपील DG रेलवे ने लोगों से सहयोग मांगा और कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को बताएं। बच्चों को अकेला न छोड़ें और सतर्क रहें, ताकि किसी भी घटना को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि RPF और रेलवे के अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके और घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।

रेल मित्र अभियान से जागरूकता बढ़ेगी पुलिस की ओर से “रेल मित्र” अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिसकर्मी लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं और सुरक्षा में सहयोग करने की अपील कर रहे हैं।

महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति अभियान में भी रेलवे पुलिस सक्रिय है। DG रेलवे ने कहा कि पुलिस की सतर्कता और जनता के सहयोग से रेल से जुड़ी घटनाओं में जरूर कमी आएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि रेलवे ट्रैक या आसपास अगर कोई संदिग्ध वस्तु या लावारिस सामान दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए। ऐसे सामान को खुद हाथ न लगाएं, क्योंकि इससे खतरा हो सकता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस