BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Dinosaur, Dynatorium, science • गोरखपुर / चरगांवा • 27-01-2026

'डायनाटोरियम' में आए डायनासोर:ओपन साइंस पार्क, स्पेस गैलरी और फन साइंस गैलरी से सीखेंगे विज्ञान की बारीकियां

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के तारामंडल स्थित वीर बहादुर सिंह प्लेनेटोरियम यानि नक्षत्रशाला में रिनोवेशन का काम चल रहा है। जल्द ही इसमें ओपन साइंस पार्क, डायनाटोरियम, फन साइंस, स्पेस गैलरी देखने को मिलेगा। जो लोगों को आकर्षित करेगा।

यह पार्क 15 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत में बन रहा है, जो मार्च 2026 तक तैयार हो जाएगा। इसी के साथ यह प्रदेश का दूसरा विज्ञान पार्क होगा, जो पूर्वांचल के स्टूडेंट्स और रिसर्चर के लिए एक बेहतरीन सौगात साबित होगा।

Image Source Here...

थ्री-डी प्रोजेक्टर, आधुनिक एम्फी थिएटर, विशेष साइंस गैलरी और अत्याधुनिक एक्टिविटी लैब इस परियोजना के प्रमुख आकर्षण होंगे। एक्टिविटी लैब में स्टूडेंट्स को खुद एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिलेगा।

Image Source Here...

डायनासोर को स्थापित करने का काम शुरू

निर्माण काम में तेजी करते हुए डायनाटोरियम का काम शुरू कर दिया गया है। बड़े-बड़े आकर के डायनासोर की मूर्ति पार्क में ला दी गई है। जिसको स्थापित करने का काम चल रहा है।

यह माना जा रहा है कि इसके निर्माण से बच्चों और बड़ो को उस जीव को देखने और उसके बारे में जानने को मिलेगा जिसकी प्रजाति अब खत्म हो गई है। आधुनिक तरिके से बन रहे इस डायनाटोरियम में डायनासोर की विभिन्न प्रजातियों का विवरण होगा।

जिनमें टी- रेक्स प्रजाति का कंकाल, ट्राइसेराटॉप्स, ब्राचियोसॉरस, राजसौरस और अन्य प्रजातियों की जानकारी को बेहद ही अलग ढंग से दर्शाया जाएगा। जिससे बच्चों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिले।

Image Source Here...

ओपन साइंस पार्क में सीखेंगे स्पेस की बारीकियां

सी तरह ओपन साइंस पार्क में भी बहुत सी अलग चीजें मौजूद रहेंगी। जिनमें लिफ्ट योरसेल्फ, पुल्ली, न्यूटन के लॉ, भारतीय वैज्ञानिको की मूर्तियां देखने को मिलेगी। इसके माध्यम से बच्चे स्पेस साइंस की बारीकियों को समझेंगे।

स्पेस गैलरी में अंतरिक्ष में मिलने वाली अब तक की भारतीय उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। साथ ही अंतरिक्ष का समय, भारतीय अंतरिक्ष यात्री, इसरो के मिशन और भारतीय रॉकेट और मिसाइल आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस