BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Disaster • गोरखपुर / चरगांवा • 12-06-2026

आपदा से निपटने की तैयारियां परखी, बाढ़ में रेस्क्यू से लेकर आग बुझाने तक का हुआ अभ्यास

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में आपदा के समय लोगों को जल्द मदद पहुंचाने और राहत कार्य बेहतर बनाने के लिए सभी तहसीलों में मॉक ड्रिल किया गया। इसमें बाढ़, आग, नाव हादसा और अन्य आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया। अलग-अलग विभागों की टीमों ने मिलकर लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुंचाने का अभ्यास किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कहा कि आपदा के समय सभी विभागों का मिलकर काम करना सबसे जरूरी है। बेहतर तालमेल से ही मुश्किल हालात में लोगों की मदद की जा सकती है।

Image Source Here...

 बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का किया अभ्यास

सदर तहसील में बाढ़ जैसे हालात बनाकर अभ्यास किया गया। इसमें पानी में फंसे लोगों और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, राहत शिविर पहुंचाने, भोजन और इलाज की व्यवस्था करने का अभ्यास हुआ। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने पानी में रेस्क्यू कर लोगों को बचाने के तरीके दिखाए।

Image Source Here...

टैंकर में आग-अस्पताल हादसे की तैयारी देखी

 सहजनवा में एचपीसीएल बॉटलिंग प्लांट के पास टैंकर में आग लगने की स्थिति बनाकर उसे बुझाने और बचाव कार्य का अभ्यास किया गया। चौरी चौरा में बड़े हादसे के दौरान घायलों के इलाज के लिए फील्ड अस्पताल बनाकर तैयारी परखी गई। बांसगांव में अस्पताल में आग लगने पर मरीजों को सुरक्षित दूसरे अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। कैंपियरगंज में बाढ़ के दौरान लोगों और पशुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की तैयारी देखी गई।

नाव हादसे और बांध की सुरक्षा का भी अभ्यास

 खजनी में पुल टूटने और बांध से पानी के रिसाव को रोकने के तरीके बताए गए। गोला तहसील के बड़हलगंज मुक्तिपथ घाट पर नाविकों और मोटर बोट चालकों को हादसे से बचाव की जानकारी दी गई।

कंट्रोल रूम से हुई निगरानी

सुबह 9 बजे से जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर से सभी गतिविधियों की निगरानी की गई। अधिकारियों ने वायरलेस के जरिए सभी जगहों से जानकारी ली। सभी तहसीलों के एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी संभाली। इस अभ्यास में राजस्व, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी बाढ़ दल, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य, पशुपालन, नगर निगम, सिंचाई, पंचायती राज, नागरिक सुरक्षा, एनसीसी और आपदा मित्रों की टीम शामिल रही। कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोरखपुर की ओर से कराया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस