Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, DM, Commissioner • गोरखपुर / चरगांवा • 25-03-2026

डीएम-कमिश्नर आयुष विश्वविद्यालय पहुंचे, अधूरा निर्माण देख जिम्मेदारों को लगाई फटकार

रूरल न्यूज नेटवर्क कमिश्नर अनिल कुमार ढिंगरा और डीएम दीपक मीणा ने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधूरा निर्माण देखकर अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। प्रेक्षागृह के अधूरे कार्यों पर कार्यदाई संस्था से पूछताछ की गई। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार द्वारा सफाई देने पर नाराज डीएम ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी।

Image Source Here...

अतिविशिष्टजनों के लिए बनाए गए पंचकर्मा कुटियों का निरीक्षण करते हुए कमिश्नर ने कुलसचिव अजीत कुमार जायसवाल से पूछा कि यदि कुटियां हस्तांतरित हो चुकी हैं, तो उनमें अब तक पंचकर्मा क्यों शुरू नहीं हुआ। उन्होंने तत्काल इनका उपयोग शुरू कराने के निर्देश दिए। मिट्टी का कार्य अधूरा देखकर भी कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की।

इसके बाद अधिकारी निर्माणाधीन प्रेक्षागृह पहुंचे। मैनुअल मैप देखकर डीएम ने 3D मैप दिखाने को कहा, जिस पर कार्यदाई संस्था और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए।

प्रेक्षागृह निर्माण का कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च नजदीक होने और कार्य की धीमी गति को देखते हुए डीएम ने कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों से पूछताछ की। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने दो माह में कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया, जिस पर डीएम ने कहा कि झूठ पर झूठ क्यों बोल रहे हो। उन्होंने कहा कि इस गति से कार्य हुआ तो अगले चार महीने में भी काम पूरा नहीं हो पाएगा।

अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने तेज गति से काम कर जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस पर डीएम ने उनसे लिखित में देने को कहा और चेतावनी दी कि यदि निर्धारित तिथि में काम पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इसके बाद अधिकारियों ने कुलपति के. रामचंद्र रेड्डी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ लगभग आधे घंटे तक समीक्षा बैठक की। बताया जा रहा है कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×