BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Doctor, ransom, police • गोरखपुर / चरगांवा • 17-02-2026

डॉक्टर से मांगी 15 लाख की रंगदारी, डर की वजह से पुलिस को नहीं दी सूचना, धमकियों से परिवार दहशत में

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के कैंट इलाके में स्थित मानसी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. पंकज दीक्षित को फोन करके हिस्ट्रीशीटर ने 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रुपये न मिलने पर हॉस्पिटल बंद कराने व पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। डाक्टर ने दोपहर एसएसपी डॉ. कौश्तुभ को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। क्राइम ब्रांच व शाहपुर थाना पुलिस हिस्ट्रीशीटर के बारे में पता लगा रही है। पुलिस की मानें तो यह मामला संदिग्ध है। पुराने मरीज के विवाद में प्रार्थना पत्र दिया गया है।

दो संचालकों का विवाद सामने आया

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मरीज को लेकर रामगढ़ताल क्षेत्र के हॉस्पिटल संचालक से डॉ. पंकज दीक्षित से विवाद चल रहा है। जबकि पहले दोनों की अच्छी जान पहचान थी। जांच में पता चला है कि बिहार से एक एंबुलेंस चालक डॉ. पंकज के हॉस्पिटल में मरीज पहुंचाता था। इधर कुछ दिन से वह यहां मरीज नहीं पहुंचा रहा है। वह अब डॉ. पंकज के परिचित रामगढ़ताल क्षेत्र के हॉस्पिटल में मरीज पहुंचा रहा है।

इसको लेकर दोनों संचालकों में अनबन चल रही थी। तभी डॉ. पंकज ने प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शाहपुर के जंगल सालिकराम, शिवपुर सहबाजगंज में रहने वाले डॉ. पंकज कुमार दीक्षित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 12 फरवरी की रात 10:46 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया।

Image Source Here...

कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल शर्मा बताते हुए 15 लाख रुपये की मांग कर दी। उसने बोला कि वह हिस्ट्रीशीटर है। रुपये नहीं मिले तो छात्रसंघ चौराहा व पादरी बाजार में चलने वाले हॉस्पिटल को बंद कराने के साथ ही पूरे परिवार की हत्या कर देगा। डर की वजह से उन्होंने सूचना पुलिस को नहीं दी। दो दिन बाद 14 फरवरी की रात 11:32 बजे फिर उसी नंबर से काल आया। इस बार हिस्ट्रीशीटर ने और आक्रामक लहजे में धमकी दी। कहा कि यदि रुपये देने में आनाकानी की गई तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

लगातार मिल रही धमकियों से उनका परिवार दहशत में है। देर रात आने वाले फोन और गाली-गलौज से माहौल तनावपूर्ण हो गया। डॉक्टर ने तहरीर में लिखा है कि आरोपी शातिर प्रवृत्ति का प्रतीत होता है और किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।

Image Source Here...

एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व शाहपुर थाना पुलिस काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) के जरिए जांच कर रही है धमकी देने वाला वास्तव में हिस्ट्रीशीटर है या किसी गैंग का नाम लेकर रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर डाक्टर को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कैंट थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस