BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Doctor, staff nurse, DDU • गोरखपुर / चरगांवा • 10-01-2026

DDU में नियुक्त होंगे डॉक्टर और स्टाफ नर्स:कैंपस के स्वास्थ्य केंद्र का हुआ इंस्पेक्शन, CMO ने दिए उचित सुझाव

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्थित स्वास्थ्य केंद्र का उच्चस्तरीय इंस्पेक्शन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली, उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था और रोगियों को दी जा रही सेवाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

सीएमओ डॉ. राजेश झा और डिप्टी सीएमओ डॉ. रंजीत चौरसिया ने उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, सेवाओं के विस्तार और विभागीय समन्वय के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इंस्पेक्शन के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जल्द ही संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर एक डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स की नियुक्ति की जाएगी, जिससे स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं में और मजबूती आएगी।

स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं पर हुई चर्चा कुलपति ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को समय से, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय और जीवंत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

आगामी दिनों में नियमित स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच,चिकित्सीय परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर सहमति बनी।

साथ ही सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, महिला स्वास्थ्य, पोषण परामर्श, एनीमिया जांच, रक्तचाप, शुगर और अन्य आवश्यक चिकित्सीय परीक्षणों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे ने विद्यार्थियों के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि प्रो. दिव्या रानी सिंह ने महिला स्वास्थ्य से जुड़े विशेष कार्यक्रमों को निरंतर संचालित करने की आवश्यकता की ओर ध्यान केंद्रित कराई।

सीएमओ रहे शामिल इंस्पेक्शन में कुलपति प्रो. पूनम टंडन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा, डिप्टी सीएमओ डॉ. रंजीत चौरसिया, डीएसडव्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे और महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. दिव्या रानी सिंह मौजूद रही।

उनके अलावा स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी अलख सिंह (कम्पाउंडर), भूपेंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, रामसेवक सिंह, दीपक कुमार श्रीवास्तव, दयाशंकर सिंह,रामप्रवेश भारती, गणेश शर्मा और रामपाल भी मौजूद रहे।

कर्मचारियों को दिए निर्देश अंत में कुलपति ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सेवाभाव, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया और प्रस्तावित स्वास्थ्य शिविरों, नई नियुक्तियों व सुधारात्मक कदमों को जल्द लागू करने के निर्देश दिए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस