BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Doctor, MBBS • गोरखपुर / चरगांवा • 07-03-2026

एमबीबीएस के छात्र आकाश की मौत पर चिकित्सकों में भारी रोष, डाक्टर बोले, सालाना यातायात चालान के हिसाब से बने दंड का प्रावधान

रूरल न्यूज नेटवर्क। पिछले दिनों संतकबीरनगर के निवासी एवं मेडिकल स्टूडेंट आकाश की मौत को लेकर जगह-जगह चिकित्सक धरना प्रदर्शन, कैंडिल मार्च आदि के माध्यम से अपनी आवाज मुखर कर रहे हैं। सभी ने एक स्वर से आरोपी गोल्डेन निषाद पर सख्त से सख्त सजा देने की पुरजोर मांग की है।


Image Source Here...
इसी क्रम में डा. आर. पी. शुक्ला अध्यक्ष आईएमए एवं सचिव आईएमए डा. वाई. सिंह के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर समस्त आईएमए सदस्य एवं चिकित्सकों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Image Source Here...

कैंडिल जलाकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। डा. आर. पी. शुक्ला अध्यक्ष आईएमए एवं सचिव डा. वाई. सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि एमबीबीएस छात्र और डाक्टर के भाई की मृत्यु ने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया है।

Image Source Here...

एक साल में आरोपी गोल्डन की फॉर्च्यूनर का 35 बार चालान होने के बाद भी आखिर समय रहते पूर्व में इस पर कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। अगर की गई होती तो शायद आज यह हादसा नहीं होता। सरकार को चाहिए कि प्रत्येक वाहनों के सालाना चालान पर भी यातायात विभाग को सख्त निगरानी रखते हुए सजा का प्रावधान बनाया जाना चाहिए। शायद इस भय से सडक हादसों में काफी हद तक विराम लग सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:00
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा