BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Doctor • गोरखपुर / चरगांवा • 14-05-2026

गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय के डॉक्टर महंगी-घटिया दवाएं लिख रहे, मरीज 1500 से घटकर 200 पहुंचे, सीएम योगी से शिकायत

रूरल न्यूज नेटवर्क। महायोगी गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय में नकली और घटिया दवाओं की आपूर्ति का मामला सामने आया है। सिरसिया गांव निवासी जयनारायण राय ने सीएम योगी को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि विश्वविद्यालय में पहले प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 200 से भी कम रह गई है। उन्होंने इसका कारण चिकित्सकों द्वारा कथित तौर पर ‘मोनोपोलिक’ कंपनियों की नकली और निम्न गुणवत्ता वाली दवाएं लिखना बताया है।

Image Source Here...

पत्र में कहा गया है कि मरीजों को निःशुल्क वितरण के लिए मंगाई जा रही कई औषधियां भी मानकों पर खरी नहीं उतर रहीं। कुछ आयुर्वेदिक दवाओं में मिट्टी, रेत और हानिकारक रंगों के इस्तेमाल तक के आरोप लगाए गए हैं।

जयनारायण राय ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ चिकित्सक सस्ती दवाओं के बजाय अपनी दुकानों पर उपलब्ध महंगी दवाएं मरीजों को लिख रहे हैं, जिससे गरीब और ग्रामीण मरीज आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि विश्वविद्यालय में खरीदी जा रही दवाओं की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले चिकित्सकों व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मरीजों का भरोसा दोबारा कायम हो सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस