BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Doctor, patient • गोरखपुर / चरगांवा • 04-04-2026

ऑनलाइन प्रिस्क्रिप्शन लिखेंगे डॉक्टर, मरीजों को व्हाट्सएप पर मिलेगा पर्चा, गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में शुरू हुई नई योजना

रूरल न्यूज नेटवर्क। जिला महिला अस्पताल में अब मरीजों को ऑनलाइन पर्चा उपलब्ध कराया जाएगा। आभा पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद उनकी एक आईडी जनरेट की जाएगी। उसी आईडी के जरिए बीमारी के हिसाब से ऑनलाइन पर्चा बन जाएगा।

इसके बाद उन्हें लाइन में लग कर पर्चा का प्रिंट लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी। वह सीधे संबंधित डॉक्टर के कम्प्यूटर पर भेज दिया जाएगा। OPD में जाने के बाद मरीज अपना आभा नंबर डॉक्टर को बताएंगे।

उसके बाद उनका पूरा डिटेल डॉक्टर के कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। इतना ही नहीं अब प्रिस्क्रिप्शन भी ऑनलाइन ही लिखा जाएगा। फार्मासिस्ट भी ऑनलाइन प्रिस्क्रिप्शन देखकर ही दवा देंगे। साथ ही अगर कोई टेस्ट लिखा गया है तो पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में भी ऑनलाइन ही काम करेगा।

मरीज के व्हाट्सएप पर भी डिजिटल पर्चा भेजा जाएगा। SIC डॉक्टर जय कुमार ने बताया कि 31 मार्च को एक ऑनलाइन पर्चा बना कर इस योजना की शुरुआत कर दी गई है। अब मरीजों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन ही रहेगा।

टोकन लेकर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा

यूपी सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आभा आईडी की शुरुआत की गई थी। जिससे मरीज पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन में लगने से बचने के लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराते थे।

फिर आभा सेंटर से उन्हें एक टोकन दिया जाता था। जिसे दिखाकर तत्काल काउंटर से पर्चा निकलवा लेते थे। अब इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल किया जा रहा है। अस्पताल में पहुंचने वाली हर महिला रोगी को आभा आइडी बनाई जा रही है।

Image Source Here...

ऑनलाइन पर्चा बनेगा

यह आईडी अस्पताल में उनके स्वास्थ्य संबंधी रिकार्ड को डिजिटल रूप में रखेंगे। जब महिला मरीज ओपीडी पर्चा बनवाने आएंगी, तो उन्हें काउंटर पर जाकर अपनी आभा आईडी और अपनी बीमारी का नाम बताना होगा।

इसके बाद अस्पताल का कर्मचारी पर्चा तैयार कर देगा और उसे आनलाइन माध्यम संबंधित डाक्टर के पास भेज देगा। अब मरीज को पर्चा प्रिंट करके नहीं दिया जाएगा, बल्कि वह उनके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इससे एक और फायदा यह होगा कि मरीज के पास हमेशा उसका रिकार्ड सुरक्षित रहेगा।

OPD में कम्प्यूटर पर देखेंगे मरीज का रिकॉर्ड

जब मरीज डाक्टर के पास इलाज के लिए जाएंगी, तो डाक्टर कंप्यूटर पर ओपीडी पर्चा देख सकेंगे। इससे डाक्टर को मरीज के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का तत्काल रिकार्ड मिलेगा और वह जांच और दवाएं उसी पर्चे पर लिख सकेंगे। यह पर्चा आनलाइन फार्मेसी काउंटर और पैथोलाजी विभाग तक पहुंच जाएगा।

फार्मासिस्ट कंप्यूटर पर मरीज के पर्चे को देखकर दवाएं उपलब्ध कराएंगे और पैथोलाजी विभाग में मरीज के आवश्यक टेस्ट के लिए नमूने ले लिए जाएंगे, उसे कहीं भी पर्चा नहीं देना होगा।

Image Source Here...

स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

 SIC डॉ. जय कुमार ने बताया कि इस योजना कि शुरुआत 31 मार्च को कर दिया गया था। इसके लिए लखनऊ में ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जिससे हर विभाग के लोगों को काम समझ आ जाए और बेहतर ढ़ंग से इसका उपयोग किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस काम में तेजी आएगी। जिससे हॉस्पिटल में भीड़ कम लगेगी। साथ ही मरीजों के सभी हमेशा के लिए रिकॉर्ड ऑनलाइन हो जाएगा। जिससे समय की बचत होगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस